The Lallantop

कैश ला जा रही गाड़ी का पीछा, बख्तरबंद वैन को उड़ाया... लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में की लूटपाट

साउथ इटली में हाईवे लूट की नाकाम कोशिश: नकाबपोश बदमाशों ने बख्तरबंद वैन में धमाका किया, पुलिस पर गोलीबारी हुई, लेकिन सुरक्षा सिस्टम ने नकदी बचाई. इटली क्राइम, फोगिया गैंग, बैटिस्टोली वैन और हाई-टेक लूट घटनाओं की पूरी कहानी.

Advertisement
post-main-image
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. (फोटो: सोशल मीडिया)

साउथ इटली की सड़कों पर ऐसा मंजर देखने को मिला जैसे कोई एक्शन फिल्म चल रही हो. हाईवे जाम, धमाका और गोलीबारी. कुछ लोग भारी हथियार लेकर लूटपाट करने पहुंचे, जबकि आम लोग अपनी गाड़ियों में फंसे रहे और लुटेरे अपना काम करते रहे. घटना के बाद जैसे ही बदमाश भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन इस दौरान बदमाशों ने भी पुलिस पर गोलियां चलाईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पूरा मामला समझते हैं

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना इटली के पुगलिया इलाके में स्टेट रोड 613 पर 9 फरवरी को हुई. कुछ लोग पुलिस की वर्दी जैसा भेष धारण करके आए, उनके चेहरे ढके हुए थे और हाथों में खतरनाक हथियार थे. सबसे पहले उन्होंने एक ट्रक में आग लगा दी, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई. इसके बाद चमकती लाइट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल कर वे खुद को पुलिस जैसा दिखाने लगे और नकदी ले जाने वाली बख्तरबंद वैन के पास पहुंचे.

यह वैन बैटिस्टोली कंपनी की थी, जो पूरे इटली में कैश ट्रांसपोर्ट का काम करती है. मौके पर मौजूद लोगों के बनाए वीडियो में देखा जा सकता है कि वैन को जोरदार धमाके से उड़ा दिया गया, आग की लपटें उठीं और मलबा हवा में फैल गया. बदमाश गाड़ियों के पीछे छिपे रहे, जबकि आम लोग डर के मारे अपनी गाड़ियों से बाहर तक नहीं निकले.

Advertisement

नाकाम लूट और हाई-टेक सुरक्षा

कुछ वीडियो में कम से कम छह नकाबपोश बदमाश नजर आए. कुछ ने सफेद कपड़े पहन रखे थे और सभी के हाथों में हथियार थे. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी डकैती नाकाम रही. बख्तरबंद वैन के अंदर का सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिव हो गया, जिससे लुटेरे नकदी तक नहीं पहुंच पाए.

इतालवी मीडिया के मुताबिक, हमले के दौरान फंसे कुछ आम ड्राइवरों से भी लूटपाट हुई. घटना के बाद बदमाश मौके से भागे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया. थोड़ी देर बाद बदमाशों की एक कार लावारिस मिली और पुलिस ने कार के पास से एक व्यक्ति को पकड़ लिया. बाद में गिरोह के एक और सदस्य को भी हिरासत में लिया गया.

Advertisement

ये बदमाश फोगिया इलाके से जुड़े हैं, जो पहले भी हथियारबंद लूट के मामलों के लिए जाना जाता है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि अभी भी कम से कम दो बदमाश फरार हैं.

ये भी पढ़ें: लूट का नया तरीका! लड़की के कपड़े पहनकर ट्रक रुकवाते, झाड़ियों के पीछे ले जाते, फिर पूरा गैंग मिलकर…

पुलिस की सतर्कता

पुलिस अधिकारी निकोला मैग्नोन ने कहा कि अधिकारियों को फिर से बेहद खतरनाक अपराधियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पुलिस पर गोली चलना दिखाता है कि अधिकारी रोज कितने बड़े खतरे में काम करते हैं. उनकी समझदारी और जिम्मेदारी की वजह से ही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

वीडियो: 400 मीटर की दूरी के विदेशी महिला से लूटे 18 हजार! टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Advertisement