The Lallantop

इंस्टाग्राम पर प्यार और फिर शादी, आधार कार्ड से खुली पति की पोल, जानें पूरा मामला

हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वो अपने पति से इंस्टाग्राम पर मिली थी. इंस्टा पर दोस्ती हुई और शादी कर ली. महिला का आरोप है कि पति ने अपनी पहचान, मुस्लिम होने और पहली शादी की बात छुपाई है.

Advertisement
post-main-image
महिला का दावा है कि वो और उसका पति इंस्टाग्राम पर मिले जहां उनकी दोस्ती हुई थी. (courtesy: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के सोनीपत में एक महिला ने अपने पति पर धर्म और पूर्व विवाह छिपाने के साथ-साथ मारपीट, धमकी और उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
  • महिला के पति ने शादी के बाद अपनी असली पहचान छिपाई और महिला के अनुसार, पति पहले से शादीशुदा था तथा मुस्लिम धर्म का था, जबकि महिला को हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह बताया गया था।
  • पति और उसके परिवार के फरार होने के बाद महिला ने थाना में लिखित शिकायत दी है, जिस पर पुलिस दोनों पक्षों को बुला कर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई तय होगी।

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पति ने अपने धर्म और पहले शादी शुदा होने की बात छुपाई थी. महिला के मुताबिक, इस रिश्ते की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई थी. दोनों इंस्टाग्राम पर मिले और दोस्ती बढ़ी. फिर बात शादी तक पहुंच गई. पत्नी का कहना है कि पति ने अपना नाम ‘जॉनी’ बताया था और कहा कि वो हिंदू है. लेकिन फिर एक दिन आधार कार्ड मिल गया, जिस पर ‘जावेद खान’ नाम लिखा था. 

Advertisement
पूरी कहानी क्या है?

इंडिया टुडे के पत्रकार पवन कुमार की रिपोर्ट है. इसके मुताबिक, महिला का दावा है कि शख्स ने उसके साथ हिन्दू रीति-रिवाज के तहत शादी की. मगर शादी के छह महीने बाद पता चला कि वो मुस्लिम है. महिला का ये भी दावा है कि शख्स पहले से शादी-शुदा है और इस शादी से उसके तीन बच्चे हैं. अब उसने सोनीपत के सेक्टर-27 थाने में शिकायत दी है. शिकायत में उसने पति और ससुरालवालों पर पहचान छुपाने, मारपीट और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला तब और गरमा गया जब शख्स की पहली पत्नी उनके घर पहुंच गईं. महिला ने दावा किया कि शख्स की पहली पत्नी और उनके बीच बहस हुई जिसके बाद दूसरी महिला जावेद को अपने साथ ले गई. महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद जावेद वापस आ गया और फिर वो दोनों उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना तहसील चले गए. वहां उन्हें एक बच्चा भी हुआ. कुछ वक़्त बाद दोनों वापस सोनीपत लौट गए. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ससुराल बिहार में है लेकिन मायका बाहर तो आरक्षण नहीं मिलेगा

महिला ने आरोप क्या लगाए? 

महिला का दावा है कि इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ और दोनों के बीच परिस्थितियां लगातार तनावपूर्ण बनी रहीं. अब महिला का आरोप है कि उसका पति और उसके घरवाले पिछले एक हफ्ते से फरार हैं. पति के कथित रूप से चले जाने के बाद महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज की है. उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पति और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

महिला ने अपनी शिकायत में पहचान छुपाने के साथ-साथ मारपीट, उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में महिला ने ये भी दावा किया कि उसे और उसके बच्चे पर धर्म बदलने के लिए भी दबाव डाला गया. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि उन्हें महिला की शिकायत मिल गई है और वे मामले की जांच कर रहे हैं. इस मामले के सिलसिले में दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है. ध्यान देने की बात ये है कि महिला के दावों और आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.    

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला कैसे पकड़ा गया?

Advertisement