The Lallantop

मां के साथ सो रही बच्ची गायब हुई, कुछ देर बाद बिना कपड़ों का शव मिला, हाथ-पैर तार से बंधे थे

Sonipat six year old girl death: सोनीपत के मोहाना में एक 6 साल की बच्ची का शव मिला. परिजनों ने एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस फिलहाल इससे इनकार कर रही है.

Advertisement
post-main-image
बच्ची का शव खेत में एक पानी के गड्ढे में मिला था. (कर्टसी-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोनीपत जिले के मोहाना में 6 साल की बच्ची का शव पानी के गड्ढे में मिला, जिसके हाथ-पैर वायर से बंधे थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे, पुलिस ने सुमित नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
  • परिजन और इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाला युवक सुमित बच्ची को उठाकर ले गया था, जिससे उन्होंने हत्या व अन्य आपराधिक कृत्यों की आशंका जताई।
  • पुलिस ने शुरुआती जांच में रेप का मामला नहीं पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सोनीपत जिले के मोहाना में एक 6 साल की बच्ची का शव पानी के गड्ढे में मिला है. बच्ची के हाथ-पैर वायर से बंधे हुए थे. उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. परिजनों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले युवक पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने मृतक के साथ ‘गलत काम’ किए जाने की भी आशंका जताई है. 

Advertisement

पुलिस ने मामले में सुमित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. वो करनाल के बडसत गांव का रहने वाला है. जब उसे पकड़ा गया, वह नशे की हालात में था. उससे पूछताछ चल रही है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में रेप का मामला नहीं लग रहा है. बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता लग पाएगा.

जनरेटर की आवाज से नहीं सुनाई दी आवाज

इंडिया टुडे से जुड़े पवन कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची रात में अपने परिजनों के साथ सो रही थी. लेकिन बीच में ही वो कहीं चली गई. पहले घरवालों को लगा कि वह बाथरूम गई होगी, लेकिन जब वो बाहर भी नहीं मिली तो उसे ढूंढना शुरू किया. तलाशी के दौरान बच्ची का शव खेत में मिला. वो पानी में डूबी हुई थी. शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. घटनास्थल के पास से लोगों ने सुमित का जाते हुए देखा था. ऐसे में उनको शक है कि उसने ही बच्ची को उठाया था. 

Advertisement

मृतक बच्ची के पिता सुनील मिस्त्री ने बताया,

लड़की सो रही थी. घर में पर्दा लगाया था. ताकि कोई कुत्ता न आ जाए. ये (आरोपी सुमित) उसे उठाकर ले गया. रात में जनरेटर चलता है, इसलिए उसकी आवाज भी नहीं आई. फिर हमने लोगों को बुलाया और बच्ची को ढूंढना शुरू किया. वो कहीं नहीं मिली. फिर उसकी (सुमित) की टॉर्च दिखी वो भाग रहा था. उससे पूछा लड़की कहां हैं. उसने कहा मुझे नहीं पता. फिर हम उधर भागे गए. लड़की के शरीर पर कुछ नहीं था. वो पानी में डूब रही थी.

ये भी पढ़ें: टेलीग्राम पर 300 छात्रों से शुरुआत की, अब इस कॉलेज स्टूडेंट ने 10 लाख का स्टार्टअप खड़ा किया 

Advertisement

मृतक की मां ने बताया कि बच्ची उनके पास ही सो रही थी. रात में उनके पति सुनील ने आकर पूछा कि लड़की कहां है. महिला ने कहा यहीं तो है, लेकिन वो वहां नहीं थी. फिर सारी झुग्गी और सड़क पर देखा. बाद में वो खेत में मिली. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था.

मध्यप्रदेश का रहने वाला है परिवार

एसीपी देवेंद्र कुमार ने बताया, 

एक बच्ची की मौत की सूचना मिली थी. एक टीम वहां गई. उन्हें एक व्यक्ति पर शक था. वो नशे की हालात में था. उसे डिटेन किया गया है. पूछताछ चल रही है. शुरुआती जांच में रेप का मामला नहीं लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का सही कारण बताया जाएगा. उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक का परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है. वे पिछले दो साल से सोनीपत में अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहे हैं. परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है.

वीडियो: प्राइवेट अस्पताल में ₹11 की चीज़ ₹325 में, तुकाराम मुंडे का खुलासा

Advertisement