टाटा समूह के शेयरों में गुरुवार 17 सितंबर की दोपहर को 14% तक की तेजी देखी गई. टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल के लिए फिर से बढ़ा दिया गया है. साथ ही टाटा संस कंपनी के बहुप्रतीक्षित आईपीओ का रास्ता खुल गया है.
इस खबर के सामने आते ही टाटा ग्रुप के शेयरों को पंख लगे, 14% तक उछाल
टीसीएस के शेयर आज 3% से ज्यादा उछल गए. टाटा संस के चेयरमैन बनने से पहले चंद्रशेखरन टीसीएस में सीईओ रह चुके हैं. टाटा मोटर्स पीवी, टाटा एल्क्सी, टाटा टेक, टाटा स्टील और अन्य कंपनियों के शेयरों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया.

मामले से परिचित सूत्रों ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि टाटा संस के बोर्ड ने चंद्रशेखरन के कार्यकाल का विस्तार ऐसे समय में मंजूर किया है जब समूह की होल्डिंग कंपनी आईपीओ की तैयारी कर रही है. सूत्रों ने आगे बताया कि टाटा ट्रस्ट्स चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन बनाए जाने को चुनौती दे सकता है. टाटा ट्रस्ट्स की टाटा संस कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट पर फीस से ब्रोकरेज की होगी बल्ले बल्ले! Paytm-MobiKwik-Pine Labs के शेयर चढ़े
17 सितंबर को जैसे ही चंद्रशेखरन के दोबारा चेयरमैन बनाए जाने की खबर सामने आई टाटा केमिकल्स का शेयर 14% उछलकर 832 रुपये पर पहुंच गया. टाटा केमिकल्स की टाटा संस में 2.53% हिस्सेदारी है. इसके अलावा टाटा संस में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर 6% चढ़कर 720 रुपये पर पहुंच गया.
टीसीएस के शेयर आज 3% से ज्यादा उछल गए. टाटा मोटर्स पीवी, टाटा एल्क्सी, टाटा टेक, टाटा स्टील और अन्य कंपनियों के शेयरों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: भारत पर 100% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? रूस के खिलाफ लाया बिल फाइनल वोटिंग के लिए तैयार
टाटा संस के चेयरमैन बनने से पहले चंद्रशेखरन टीसीएस में सीईओ रह चुके हैं. उनकी दोबारा नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस कंपनी के उस आवेदन को खारिज कर दिया था जिसमें टाटा संस ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट करके बिना रजिस्टर्ड कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी की कैटेगरी में शामिल होने की मांग की थी. आरबीआई ने 11 सितंबर को टाटा संस की इस मांग को रिजेक्ट किया था. इसके बाद टाटा संस के लिए खुद को शेयर बाजार में लिस्ट कराना अनिवार्य हो गया है.
टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक शापूरजी पल्लोनजी समूह के पास 18.37% हिस्सेदारी है. ताजा घटनाक्रम से पहले टाटा संस बोर्ड ने चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाने के फैसले पर रोक लगा दी थी. चंद्रशेखरन ने अगस्त में टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था.
वीडियो: प्राइवेट अस्पताल में ₹11 की चीज़ ₹325 में, तुकाराम मुंडे का खुलासा











