The Lallantop

राम मंदिर को दिया करोड़ों का चेक बाउंस, महिला श्रद्धालु के खाते में सिर्फ 3 रुपये मिले

Ram Mandir Rs. 4 crore cheque bounces: महिला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था. ये देते हुए उन्होंने कथित तौर पर लिखित में आश्वासन मांगा था कि रकम का इस्तेमाल राम मंदिर के कर्मियों की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा. साथ ही 10 हजार रुपये नकद भी दिए थे.

Advertisement
post-main-image
महिला ने चेक से अलग 10 हजार रुपये भी दिए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)Ram Mandir donor

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट को चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने 4 करोड़ रुपये का चेक दान किया था, लेकिन बैंक में पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया।
  • महिला की ओर से मंदिर ट्रस्ट को चेक देते वक्त लिखित आश्वासन मांगने की बात कही गई थी, जबकि महिला के खाते में केवल 3 रुपये मौजूद थे, जिसके बाद बैंक ने नोटिस भेजने का निर्णय लिया।
  • बैंक द्वारा नोटिस भेजने के बाद श्रद्धालु से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जबकि मंदिर ट्रस्ट महिला से बातचीत कर इस मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने हजारों लोग रोजाना आते हैं. कोई श्रद्धालु चढ़ावे में 100-200 रुपये दान करता है, तो कोई-कोई लाखों-करोड़ों रुपये भी. ऐसी ही एक खबर आई थी कि रामलला के दर्शन करने आई एक महिला ने 4 करोड़ रुपये का चेक बतौर दान दिया. लेकिन बाद में चेक बाउंस हो गया. छानबीन में पता लगा कि महिला के बैंक अकाउंट में सिर्फ 3 रुपये मौजूद थे. बैंक अब उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है.

Advertisement

महिला श्रद्धालु चेन्नई की रहने वाली हैं. इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था. ये देते हुए उन्होंने कथित तौर पर लिखित में आश्वासन मांगा था कि रकम का इस्तेमाल राम मंदिर के कर्मियों की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा. साथ ही 10 हजार रुपये नकद भी दिए थे.

बैंक महिला को भेजेगा नोटिस?

महिला का चेक बैंक में सबमिट किया गया. मगर जब अकाउंट में राशि देखी गई, तो उसमें 3 रुपये ही निकले. अब बैंक श्रद्धालु को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. नोटिस के जरिए उनसे चेक जारी करने और खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए करोड़ों का चेक काट दिया, लेकिन…

फिलहाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से महिला से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. ट्रस्ट ने यह भी बताया है कि उनकी तरफ से कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया.  

अभियान के दौरान 100 करोड़ रुपये के चेक बाउंस

राम मंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2020 में चलाए गए निधि समर्पण अभियान में 45 दिनों के दौरान करीब 3500 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई थी. यह मंदिर के निर्माण के लिए लोगों तक पहुंचने और फंड इकट्ठा करने का एक बड़ा अभियान था.

Advertisement

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में चेक मिले थे, जिनमें से लगभग 100 करोड़ रुपये के चेक शुरू में तकनीकी कारणों से बाउंस हो गए थे. बाद में चेक को दोबारा जमा करके ज्यादातर रकम वसूल कर ली गई. हालांकि लगभग 22 करोड़ रुपये की वसूली अभी भी बाकी है.

मंदिर को हर महीने कैश, ऑनलाइन ट्रांसफर और चेक के जरिए लगभग 3-4 करोड़ रुपये का दान मिलता है. अकेले चेक से मिलने वाला दान हर महीने लगभग 1-1.5 करोड़ रुपये होता है.

वीडियो: नेपाल बाढ़ के बाद चीन पर कौन सा डेटा छिपाने का आरोप?

Advertisement