सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो तैर रहा है. वीडियो में एक लड़की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गालों पर किस करती हुई दिखाई दे रही है. एक इवेंट के दौरान राहुल सेल्फी ले रहे थे तभी लड़की उन्हें साइड हग करते हुए किस कर लेती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. कुछ महिलाओं ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, ‘जिन पुरुषों से पॉजिटिव वाइब्स आती है, स्त्री सिर्फ उनके सामने ही खुद को एक्सप्रेस कर पाती हैं. इनका औरा ही अलग है.’
पुणे इवेंट में स्टूडेंट ने किया राहुल गांधी को 'किस', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Chhatron ki goonj: 'छात्रों की गूंज' के एक इवेंट में राहुल गांधी ने महिलाओं के हित की बात की. इस दौरान एक लड़की ने साइड हग करते हुए राहुल गांधी को गाल पर किस कर लिया. अब ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर फैला हुआ है.

राहुल गांधी महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ इवेंट में शामिल हुए थे. छात्रों की गूंज कांग्रेस द्वारा शुरू किया युवाओं के लिए एक अभियान है. इस इवेंट में मुख्य रूप से छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की जाती है. इस इवेंट में भी राहुल गांधी ने कुछ ज़रूरी मुद्दे उठाए, जैसे उन्होंने समाज में पितृसत्ता और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के बारे में खुलकर बात की.
इंडिया टुडे के मुताबिक, राहुल गांधी ने मनुस्मृति को कोट किया. उन्होंने बताया कि मनुस्मृति में लिखा है कि एक लड़की पहले अपने पिता के अधीन होती है, फिर पति के और उसके बाद अपने बेटे के. कांग्रेस नेता ने इसी सोच को नकारा है. उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से कहा कि ‘कोई भी लड़की किसी और के अधीन नहीं होती है, उसके जीवन पर सिर्फ उसका अधिकार होता है.’ उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं के साथ कई तरह की हिंसा होती है.
इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हुए. सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने वीडियो बनाकर राहुल गांधी की तारीफ की. इवेंट के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. पीएम ने कुछ दिन पहले एक वीडियो में जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट में शामिल फीमेल प्रोटेस्टर पर बयान दिया था. कांग्रेस नेता ने इसी का खंडन किया है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं RSS की भी रक्षा करूंगा’, राहुल गांधी ने क्या कह दिया?
इवेंट के बाद CM योगी का जवाबउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनुस्मृति वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
‘राहुल गांधी से और उम्मीद ही क्या की जा सकती है? उनका तो जन्मसिद्ध अधिकार है देश की सभ्यता और विरासत की उपेक्षा करना. आप अक्सर राम पर कमेंट करते हैं. अगर आप वाकई मनु समझना चाहते हैं तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़िए.’
भाजपा के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी पर तंज़ कसा है. बीजेपी महाराष्ट्र यूनिट के उपाध्यक्ष केशव उपाध्याय ने इस इवेंट को ‘पॉलिटिकल कॉमेडी शो’ बताया है.
वीडियो: राहुल-खड़गे दूसरी बार लाल किला क्यों नहीं गए?













