The Lallantop

सिंगर अंकित बालियान की हत्या के पीछे भोलू सहापूरीया? कौन है ये शख्स?

Shamali singer Ankit Baliyan murder: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर दी गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें कहा गया है कि हत्या के लिए भोलू सहापुरीया जिम्मेदार है.

Advertisement
post-main-image
भोलू सहापुरीया पिछले तीन सालों से कनाडा में है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को 26 अगस्त की शाम चार बदमाशों ने जिम से बाहर निकलते समय 18 गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
  • मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर भोलू सहापुरीया ने ली है, जो गोगी गैंग से जुड़ा है और जिसके खिलाफ पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।
  • पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टास्क फॉर्स गठित किया है और यूपी एसटीएफ को जांच में सहयोग के लिए तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर भोलू सहापुरीया ने ली है. बताया गया कि वह गोगी गैंग से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टास्क फॉर्स का गठन किया है.

Advertisement

बुधवार, 26 अगस्त की शाम सिंगर जिम से बाहर निकले थे, तभी चार लोगों ने उन पर 18 राउंड गोलियां फायर कर दी. एक गोली सिंगर के सिर पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया कि हमले के लिए भोलू सहापुरीया जिम्मेदार है.

इंडिया टुडे से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल पोस्ट में लिखा था,

Advertisement

“शामली में अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी मैं भोलू सहापुरीया लेता हूं. ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था, हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था. हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था. ”

आगे पोस्ट में धमकी और चेतावनी भरे लहजे में लिखा,

जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा. ये तो अभी शुरुआत है. सबका नंबर आएगा.

Advertisement
shamali_singer_ankit_baliyan_murder
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट (फोटो-इंडिया टुडे)

अंकित बालियान के "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, जज के भी आएंगे पसीने " गाने का जिक्र पोस्ट में किया गया है. साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी. हालांकि, पुलिस वायरल पोस्ट की जांच कर रही है. एडीजी अमिताभ यश ने कहा,

“एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि हमले के पीछे गौगी गैंग है. भोलू सहापुरीया नाम के व्यक्ति को हमलावर बताया गया. सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई की अभी पुष्टि की जा रही है. परिवार ने अभी तक किसी पर कोई खास आरोप नहीं लगाया है और न ही किसी संदिग्ध का नाम लिया है.”

एडीजी ने बताया कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा. जांच में मदद के लिए UP STF को भी तैनात किया गया है. पुलिस तकनीकी डेटा और जमीनी जानकारी इकट्ठा कर रही है. ताकि हमलावरों और शामिल गैंग की जल्द पहचान की जा सके.

ये भी पढ़ें: 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने के सिंगर अंकित बालियान की हत्या, बदमाशों ने कई गोलियां मारीं

कौन है भोलू सहापुरीया?

भोलू सहापुरीया सोनीपत का रहने वाला है. पिछले तीन सालों से कनाडा के टोरंटो में है और वहीं से वारदात को अंजाम दे रहा है. उससे जुड़ी और जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वीडियो: प्रोटीन और ज़िंक से भरपूर कालानमक राइस जिसकी खुशबू के लोग हैं दीवाने

Advertisement