मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में काम देने के बहाने धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो बहनों को गिरफ्तार किया है. भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियों ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद इस कथित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ. पुलिस ने मामले में आफरीन और अमरीन नाम की दो बहनों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन और आरोपी चंदन यादव, यासिर और बिलाल फिलहाल फरार हैं.
धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाती थीं सगी बहनें, गरीब लड़कियों को करती थीं टारगेट, गिरफ्तार
आफरीन और अमरीन का गिरोह कथित तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की लड़कियों को निशाना बनाता था. ये लोग लड़कियों को नौकरी का लालच देकर उनका भरोसा जीतते थे और फिर उनका यौन शोषण किया जाता था.


पुलिस के पास आई दोनों युवतियों ने बताया कि नौकरी के नाम पर उनको बहलाया गया. फिर नशीली दवा देकर उनका रेप किया गया और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आफरीन और अमरीन का गिरोह कथित तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्राउंड की लड़कियों को निशाना बनाता था. ये लोग लड़कियों को नौकरी का लालच देकर उनका भरोसा जीतते थे और फिर उनका यौन शोषण किया जाता था.
छत्तीसगढ़ की रहने वाली 21 साल की एक ब्यूटीशियन अमरीन के साथ रूम शेयर करती थी. उसने बताया कि नवंबर 2025 में अमरीन उसे अपने रिश्तेदारों से मिलवाने भोपाल के अब्बास नगर ले गई. यहां अमरीन के भाई बिलाल ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और बेहोशी की हालत में रेप किया. अगले महीने अमरीन उसे किसी निजी काम के बहाने अहमदाबाद ले गई. वहां उसकी मुलाकात यासिर नाम के एक व्यक्ति से हुई, जिसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया. 21 साल की लड़की का आरोप है कि अमरीन के करीबी सहयोगी चंदन यादव ने भी अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया.
पीड़िता ने दावा किया कि विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और आपत्तिजनक स्थिति में ली गई तस्वीरों से ब्लैकमेल किया जाता. उसने आगे बताया,
अगले कुछ हफ्तों तक मुझे छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया गया और अमीर पुरुषों से मिलने के लिए पब में ले जाया गया. यहां जबरन नशीली दवाएं देकर कई बार मेरा यौन उत्पीड़न किया गया.
ब्यूटीशियन ने बताया कि इस बीच उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता ने बताया कि जनवरी में वह इन लोगों के चंगुल से भागने में कामयाब रही और छत्तीसगढ़ में अपने मामा के साथ रहने चली गई. फरवरी में वह भोपाल लौटी और 22 फरवरी को बागसेवानिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
दूसरी पीड़िता ने भी बताई आपबीती
भोपाल के बागसेवानिया पुलिस स्टेशन में 21 साल की ब्यूटीशियन महिला से पहले भी एक महिला ने इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी. वह अमरीन के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी. उसने आरोप लगाया कि उसे नशीली दवा देकर यासिर, बिलाल और चंदन ने गैंगरेप किया था. उसने पुलिस को सबूत के तौर पर वीडियो भी उपलब्ध कराए थे. पुलिस ने दोनों बहनों और तीनों पुरुषों के खिलाफ रेप, आपराधिक साजिश और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं.
सेक्स रैकेट चलाने की आरोपी दोनों बहनें भोपाल के होशंगाबाद स्थित पॉश इलाके सागर रॉयल विला कॉलोनी में एक आलीशन फ्लैट में रहती थीं. इनके पड़ोसियों ने इंडिया टुडे को बताया कि इन दोनों बहनों की गतिविधियों पर पहले भी संदेह जताया जाता रहा है. उन्होंने बताया कि देर रात अक्सर पुरुष और लड़के उनके फ्लैट पर आते-जाते थे.
वीडियो: प्रयागराज में महिला IAS के घर छापेमारी, पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़














.webp?width=275)



.webp?width=120)



