The Lallantop

बुर्के में कांवड़ ले जाने वाली मुस्लिम महिला को 'जिंदा जलाने' की धमकी

तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी ने असमोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें कुछ कट्टरपंथी लोगों की ओर से धमकी दी जा रही है.

Advertisement
post-main-image
बुर्का में कांवड़ ले जाने वाली तमन्ना और उनके पति को धमकी मिल रही. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अभिनव माथुर

उत्तर प्रदेश की तमन्ना मलिक नाम की एक मुस्लिम महिला का बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाने का वीडियो कुछ रोज पहले वायरल हुआ था. अब तमन्ना और उनके पति अमन त्यागी का आरोप है कि उन्हें इसकी वजह से धमकी दी जा रही है. उन्होंने इस संबंध में असमोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही सुरक्षा की मांग की है. इंडिया टुडे से जुड़े अभिनव माथुर की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी ने असमोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें कुछ कट्टरपंथी लोगों की ओर से धमकी दी जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शिकायत में बताया गया कि धमकी में उन्हें और उनके पति को जिंदा जलाने की बात कही गई है, जिसके बाद तमन्ना मलिक ने अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए थाने में FIR दर्ज करने की मांग की है. वहीं, तमन्ना के शिकायत के आधार पर असमोली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

बता दें कि तमन्ना उत्तराखंड के हरिद्वार से बुर्के में संभल के लिए कांवड़ियों के एक ग्रुप के साथ निकली थीं, जिसके बाद उन्होंने संभल के एक शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था. तमन्ना संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बस्सी की रहने वाली हैं.

Advertisement
UP
कांवड़ लेकर जाती तमन्ना मलिक.

कांवड़ लेकर तमन्ना जब बिजनौर के नूरपुर फीना और रतनगढ़ कस्बे में पहुंची तो लोगों ने उन पर फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया था. यही नहीं नूरपुर की कुछ महिलाओं ने तो तमन्ना को एक मंदिर में कुछ समय आराम करने के लिए भी रोक लिया था.

यह भी पढ़ें: बुर्के में कांवड़ लेकर निकली ये महिला कौन है? हिंदू संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया

कई लोगों ने तमन्ना के साथ सेल्फी भी खिंचाई. तमन्ना की कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस भी अलर्ट थी. वायरल वीडियो में पुलिस की एक टीम को उनके साथ चलते हुए देखा गया था. 

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: दुनिया के सबसे बड़े AI Summit के बीच भारत पर क्या सवाल उठ रहे?

Advertisement