The Lallantop

समय रैना का US वीजा रद्द हुआ, शो में अपनी एक्टिंग देख गुस्साए ट्रंप? वायरल दावे का सच जानें

स्टैंडअप कॉमेडियन Samay Raina एक बार फिर खबरों में हैं. अपने शो के दूसरे सीजन की वजह से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कुछ सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि उनका अमेरिका का वीजा रद्द हो गया है. जानें इस दावे का सच.

Advertisement
post-main-image
कॉमेडियन समय रैना के वीजा रद्द वाले दावे का सच सामने आ गया. (फोटो- X/@CountryGulshan)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कॉमेडियन समय रैना का वीजा रद्द करने का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और यह दावा झूठा साबित हुआ है।
  • सोशल मीडिया पर समय रैना के अमेरिकी वीजा रद्द होने की अफवाह वायरल हुई, जो डॉनल्ड ट्रंप की मिमिक्री से जुड़ी एक सटायर पोस्ट का गलत अर्थ लगाकर फैली।
  • अमेरिकी विदेश मंत्रालय के किसी भी स्रोत या रिकॉर्ड में समय रैना का वीजा रद्द होने की जानकारी नहीं मिलने के कारण यह दावा निराधार माना गया है।

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सच में कॉमेडियन समय रैना का अमेरिका का वीजा रद्द कर दिया है? क्या ट्रंप को अपनी ‘मिमिक्री’ इतनी बुरी लगी कि उन्होंने ये एक्शन ले लिया? सोशल मीडिया तो यही कह रहा है. मगर, जब इन दावों की पड़ताल हुई तो कहानी झूठी निकल गई. पता चला कि वायरल पोस्ट सिर्फ एक अफवाह है. लेकिन ये सब कुछ शुरू कैसे हुआ? शुरू से आखिरी तक समझते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

असल में सोशल मीडिया पर एक कहानी दौड़ रही है. दावा किया जा रहा है कि कॉमेडियन समय रैना का अमेरिकी वीजा रद्द कर दिया गया है. वजह है इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 में डॉनल्ड ट्रंप की मिमिक्री.

20 जून को इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला एपिसोड आया. इस एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी मौजूद थीं. इसमें अविनाश अग्रवाल नाम के एक कंटेस्टेंट ने ट्रंप की मिमिक्री की. अविनाश उस एपिसोड के विनर भी रहे. इसके बाद इंस्टाग्राम से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर रीलें वायरल हुई. और इसके साथ ही वायरल हुआ समय रैना का वीजा रद्द होने का दावा.

Advertisement
दावा क्या किया? 

सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट नज़र आए जिसमें एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया. इसमें दावा किया गया कि ये स्क्रीनशॉट डॉनल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social का है. पोस्ट में लिखा है कि, 

'फेक इंडियन कॉमेडियन समय रैना ने अपने बेकार शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक ऐसे आदमी से मेरी मिमिक्री करवाई, जिसने बहुत खराब और बोरिंग तरीके से ट्रंप की मिमिक्री की. मैंने खुद अमेरिकी विदेश मंत्रालय को आदेश दिया कि उसका वीजा तुरंत रद्द कर दिया जाए. कोई भी अमेरिका आकर उसके राष्ट्रपति का मजाक नहीं उड़ा सकता. मेरे रहते तो बिल्कुल नहीं. समय रैना, तुम्हें अमेरिका से बाहर कर दिया गया है. हमें भारत पसंद है.'

TRUMP
फेक डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. 

अब सुनने में मामला थोड़ा अटपटा ज़रूर लगता है. लेकिन कई लोगों ने इसे सच मान लिया. देखते ही देखते स्क्रीनशॉट X, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चलने लगा. लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए कि क्या समय रैना फिर किसी नए विवाद में फंस गए हैं?

Advertisement
दावा सच या झूठ? 

सच ये है कि समय रैना का वीजा रद्द होने का कोई सबूत मौजूद नहीं है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय यानी अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है. न ही डॉनल्ड ट्रंप ने कोई आधिकारिक ऐलान किया है. और वो पोस्ट भी Truth Social पर नहीं है. हालांकि वो देख कर ही फेक मालूम पड़ जाता है. किसी भी सरकारी रिकॉर्ड या भरोसेमंद सोर्स में इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली.

trump
ट्रंप के गेटअप में अविनाश अग्रवाल. 

वायरल स्क्रीनशॉट देख कर ऐसा लगता है कि इसकी शुरुआत एक सटायर पोस्ट के तौर पर हुई थी. बाद में जब स्क्रीनशॉट अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बिना कॉन्टेक्स्ट के शेयर होने लगा तो कई लोगों ने उसे ओरिजनल समझ लिया. लेकिन फिलहाल समय रैना का वीजा रद्द होने वाली बात पूरी तरह बेबुनियाद ही नज़र आती है.

ये भी पढ़ें: समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन स्क्रिप्टेड है?

अभिनय से धोखा खा गए

एक सवाल ये भी कि आखिर लोगों को ये दावा सच क्यों लगा? इसकी एक वजह उस मिमिक्री एक्ट का कॉन्टेंट भी हो सकता है. शो के दौरान कॉमेडियन ने कई ऐसे मुद्दों का जिक्र किया था जो इन दिनों दुनिया भर की सुर्खियों में हैं और अक्सर ट्रंप की राजनीति से भी जोड़े जाते हैं.

मिमिक्री में H-1B वीजा, अमेरिकी टैरिफ, ईरान-इजरायल वॉर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कुख्यात जेफ्री एप्स्टीन विवाद जैसे मुद्दों पर बातें की गई थीं. हो सकता है कि पिछले लेटेंट को लेकर हुए विवाद की वजह से भी लोगों ने इसे सच मान लिया हो.  

वीडियो: सोशल लिस्ट: समय रैना के शो पर मुकेश खन्ना गुस्साए, Still Alive पर ‘कुत्ता’ तक बोल दिया

Advertisement