The Lallantop

"अक्षय कुमार से एक रुपया ज्यादा दो" - संजीव कपूर ने 'मास्टरशेफ' को रिजेक्ट क्यों कर दिया था?

संजीव पहले दो सीजन में मास्टरशेफ का हिस्सा नहीं बने. लेकिन तीसरे सीजन तक मेकर्स को अपना मन बदलना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
'मास्टरशेफ इंडिया' के अब तक 9 सीजन आ चुके हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • संजीव कपूर ने मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन में अक्षय कुमार से एक रुपये अधिक वेतन की मांग कर शो में शामिल होने से इंकार किया था।
  • मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन में मेकर्स संजीव कपूर को अक्षय कुमार के साथ जज के रूप में शामिल करना चाहते थे, लेकिन उनकी वेतन संबंधी मांग पूरी नहीं हो पाई।
  • तीसरे सीजन तक शो की लोकप्रियता न बढ़ने पर मेकर्स ने संजीव से फिर संपर्क किया और उनकी शर्तें मानकर 2013 में शो में शामिल किया गया।

Sanjeev Kapoor देश के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शेफ़ में से एक हैं. 90s में अपने Khana Khazana शो से उन्होंने भारत में फूड प्रोग्राम्स को पॉपुलर किया था. MasterChef India आने के बाद वो और चर्चा में आ गए. मगर कम लोगों को ही पता है कि उन्होंने Akshay Kumar की वजह से इस शो को रिजेक्ट कर दिया था. संजीव ने पिछले दिनों ये किस्सा सुनाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन 2010 में टेलिकास्ट किया गया था. तब मेकर्स ने संजीव को अक्षय कुमार के साथ जजों के पैनल में शामिल होने का ऑफर दिया. लेकिन संजीव ने उनके सामने एक डिमांड रख दी. डिमांड ये कि उन्हें अक्षय से एक रुपया ज्यादा दिया जाए. कलिनरी कल्चर से हुई बातचीत में संजीव कहते हैं,

"जब मास्टरशेफ इंडिया वाले पहली बार मेरे पास आए तो वो मेरी शर्त पूरी नहीं कर सके. मैंने उनसे कहा था कि मुझे अक्षय कुमार की तुलना में एक रुपया ज्यादा दिया जाए. वो पहला सीज़न था और मेरे अलावा ये काम कोई और कर ही नहीं सकता था. लेकिन उन्होंने मेरी शर्त नहीं मानी और मैं भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं था. मैं अपने फैसले से खुश था."

Advertisement

मेकर्स ने तब संजीव से काफी रिक्वेस्ट की. गेस्ट अपीयरेंस का ऑफर भी दिया. मगर वो टस-से-मस नहीं हुए. लेकिन जब तीसरे सीजन तक भी मास्टरशेफ इंडिया भारत में अपनी पैठ नहीं जमा सका, तो संजीव को दोबारा अप्रोच किया गया. वो बताते हैं,

"तीसरे सीजन तक मेकर्स ने मुझसे कहा- 'शो काम नहीं कर रहा है. हमें आपकी जरूरत है. आप बताइए हमें क्या करना चाहिए'? मैंने कहा- 'मैं ये शो नहीं कर सकता'. इस पर उन्होंने कहा- 'नहीं, हम वही करेंगे, जो आप कहते हैं'.

दूसरे शब्दों में कहें तो मेकर्स संजीव कपूर को अक्षय कुमार से एक रुपया ज्यादा देने को तैयार हो गए. हालांकि तब तक अक्षय खुद को इससे अलग कर चुके थे. संजीव बताते हैं कि अक्षय और वो काफी अच्छे दोस्त हैं. मगर उन्होंने एक रुपया ज्यादा इसलिए मांगा क्योंकि कुकिंग उनका फील्ड है. ऐसे में ज्यादा पैसे उन्हें ही मिलने चाहिए. संजीव 2013 में मास्टरशेफ का हिस्सा बने थे. इसके बाद शो की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई. हालांकि कुछ सीजन्स करने के बाद वो भी इससे अलग हो गए. उनका मानना था कि वो इस शो पर जितना टाइम और एफ़र्ट डाल रहे हैं, उसकी तुलना में उन्हें अच्छा रिटर्न नहीं मिल पा रहा है. 

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: शेफ संजीव कपूर ने सुनाए बनारस के किस्से, रेसिपी और मिठाइयों पर भी जमकर हुई बात

Advertisement