क्या खान सर की कोचिंग बंद होने वाली है? हाल के कुछ महीनों में लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं. दिसंबर 2025 का गोवा का नाइट क्लब और फिर 2026 में नोएडा की फर्नीचर मार्केट, दिल्ली का होटल, और अब लखनऊ की बिल्डिंग. लगभग हर केस में आग का कारण लापरवाही निकली है. सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. सेफ्टी मेजर्स को देखते हुए 7 जून को बिहार की राजधानी पटना में खान सर के ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ कोचिंग सेंटर की पहली जांच की गई थी.
खान सर की कोचिंग बंद हो जाएगी? फायर सेफ्टी को लेकर दो बार जांच, फिर मिला नोटिस
Khan Sir के कोचिंग सेंटर की जांच में कई खामियां निकलीं, जिसके बाद अधिकारियों ने इन्हें दूर करने के लिए खान सर को कुछ दिंनों का समय दिया था. हफ्तेभर के अंदर खामियों को दूर करने का निर्देश था. अब फायर फाइटिंग टीम ने कोचिंग की दोबारा जांच की. अब फिर उन्हें एक नोटिस मिला है.


जांच में कई खामियां निकली थीं, जिसके बाद अधिकारियों ने खान सर को कुछ दिंनों का समय दिया था. हफ्तेभर के अंदर खामियों को दूर करने का निर्देश था. आजतक से जुड़े शशि भूषण की 22 जून की रिपोर्ट के मुताबिक, फायर फाइटिंग टीम ने कोचिंग की दोबारा जांच की.
खान सर को 10 दिन और मिलेजांच में पता चला कि नोटिस के बाद भी पूरी तरह से नियमों को नहीं माना गया है. कोचिंग सेंटर में अभी भी कई खामियां हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें दूर करने के लिए 10 दिनों का और समय दिया गया है. अगर इन दिनों में भी पूरी तरह से निर्देशों को नहीं माना गया तो आगे सख्त एक्शन लिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कोचिंग सेंटर को बंद करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है.
दूसरे इंस्पेक्शन के बाद अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने कहा कि कुछ प्रोग्रेस हुई है, लेकिन उस तरीके की प्रगति नहीं है जो होनी चाहिए. फायर एस्केप सीढ़ी का कंस्ट्रक्शन अभी अधूरा है, और स्प्रिंकलर और डिटेक्टर सिस्टम अभी तक ऑटोमेटिक नहीं हैं.
उन्होंने आगे बताया कि एक पंप हाउस लगाया गया है, लेकिन इसे काफी नहीं माना जाएगा. फायर डिपार्टमेंट ने दस दिन का और समय दिया है, और चेतावनी दी है कि अगर स्टैंडर्ड पूरे नहीं हुए तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
DIG दे चुके सील की चेतावनीDIG मनोज कुमार नट पहले ही कह चुके हैं कि फायर सेफ्टी मानक को पूरा ना करने पर कोचिंग सेंटर बंद करने कार्रवाई होगी. दूसरे फायर ऑडिट में डिपार्टमेंट ने पाया कि कुछ प्रोग्रेस हुई है, लेकिन कई काम अभी भी बाकी हैं.
अधिकारियों का कहना है कि खान सर की कोचिंग में केवल एक ही सीढ़ी है. आग लगने जैसी इमरजेंसी के लिए एक दूसरा एग्जिट होना चाहिए, लेकिन वो नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में फायर अलार्म सिस्टम भी नहीं था. आग लगने वाली सिचुएशन में सिर्फ एक एग्जिट गेट को लापरवाही का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. बिल्डिंग में लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाता.
7 जून को क्या बोले जांच अधिकारी?खान सर की कोचिंग में एक ही महीने में दो बार चेकिंग हो चुकी है. 7 जून को हुई जांच में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने कहा था,
"उन्हें एक हफ्ते के अंदर सभी कमियां दूर करनी होंगी. अगर तय समय में ऐसा नहीं किया गया, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिसर में कोई फायर अलार्म सिस्टम नहीं लगा था, कोई फायर पंप नहीं लगाया गया था और ओवरहेड पानी की टंकी की क्षमता भी काफी नहीं थी. अगर वो इन्हें ठीक कर लेते हैं, तो कोई समस्या नहीं है. लेकिन, अगर वो नियमों का पालन नहीं करते हैं, एक्शन लिया जाएगा."
बाद में सरकार ने हफ्तेभर का नोटिस दिया था. इसके बावजूद सेंटर में कई खामियां मिली हैं. अब 10 दिन का नोटिस दोबारा दिया गया है. अगर इस बार भी बताए गए बदलाव नहीं किए गए तो कोचिंग के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. कोचिंग सेंटर सील भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रिहायशी नक्शा पास हुआ, बना दी कमर्शियल बिल्डिंग, लखनऊ अग्निकांड में LDA की करतूत सामने आई
आग की हालिया बड़ी घटनाएं- पिछले साल 6 दिसंबर 2025 में गोवा के एक नाइट क्लब में आग लग गई थी. जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी.
- 15 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के नोएडा की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया था.
- 3 जून 2026 को दिल्ली के एक होटल में आग लगी थी, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी. जान गंवाने वालों में विदेशी नागरिक भी थे. एक ऐसा भी परिवार था जो उस आग में पूरी तरह से खत्म हो गया था.
- सबसे हालिया हादसा आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ. 22 जून को लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई.
वीडियो: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों ने क्या बताया?















