The Lallantop

दिल्ली में परिवार के साथ सो रही थी बच्ची, कैब ड्राइवर ने किया किडनैप, रेप के बाद हत्या

Delhi Girl Rape Murder: आरोपी Cab Driver ने कबूल किया कि उसने महरौली में बच्ची को फुटपाथ से उठाया था. इसके बाद उसका बलात्कार किया और बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सैकड़ों CCTV को खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
post-main-image
कैब ड्राइवर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है (ANI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के महरौली में 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
  • पुलिस को दिन के लगभग 11 बजे पीड़ित परिवार की PCR कॉल मिली, जिसके बाद सैकड़ों CCTV फुटेज चेक कर आरोपी का पता लगाया गया और तकनीकी जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
  • हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया, पुलिस और अस्पताल में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली के महरौली में 11 साल की एक बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी शख्स ने बच्ची की हत्या कर दी. आरोपी ने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. वारदात के सिर्फ छह घंटे के अंदर ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस को 22 जून की सुबह लगभग 11 बजे PCR कॉल के जरिए पीड़ित परिवार ने बच्ची के अगवा होने की जानकारी दी थी. पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी.

CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी रास्तों का सहारा लिया. सैकड़ों CCTV कैमरों को खंगाला गया. फुटेज चेक की गई. तब जाकर आरोपी का पता चला. पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से उठाया था. इसके बाद उसका बलात्कार किया और बेरहमी से हत्या कर दी.

Advertisement
दिल्ली पुलिस का बयान

न्यूज एजेंसी ANI को दिल्ली पुलिस ने अपना बयान दिया,

“महरौली इलाके में 11 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या करने के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. जुर्म के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की गई. ड्राइवर ने सोमवार, 22 जून को सुबह 5 बजे लड़की का अपहरण कर लिया था, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी.”

delhi murder
दिल्ली पुलिस का बयान. (X @ANI)
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंका शव

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने लड़की के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंकने की बात कबूल की.

Advertisement
undefined

यह भी पढ़ें: भाई रात में ट्रैवल कर रही बहन को समझा रहा था, फिर कैब ड्राइवर ने जो किया उसने वीडियो वायरल कर दिया

फिलहाल, बच्ची के शव को दिल्ली के एक अस्पताल लाया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल में मौजूद हैं.

वीडियो: बिहार में एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद मौत, पोस्ट मॉर्टम ने बताया सच

Advertisement