The Lallantop

दिल्ली में 3 मार्च से मिलेंगे 'सहेली पिंक NCMC स्मार्ट कार्ड', जानें कौन हैं पात्र

बताया गया कि हर पिंक कार्ड लाभार्थी के फोन नंबर और आधार से जुड़ा होगा. इससे उसकी उम्र और उसके जेंडर की पहचान की जाएगी. साथ ही इससे उसके दिल्ली का निवासी होने की भी जानकारी मिलेगी.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में पिंक सहेली कार्ड लॉन्च. (india today)

दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने वाले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को लॉन्च कर दिया गया है. यह कार्ड फ्री में जारी किया जाएगा. इसके वितरण के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली-एनसीआर में 50 सेंटर्स बनाएगी. इसके लिए डीएम ऑफिस और दिल्ली परिवहन निगम के कुछ चुनिंदा जगहों को केंद्र बनाया जाएगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बताया गया कि हर पिंक कार्ड लाभार्थी के फोन नंबर और आधार से जुड़ा होगा. इससे उसकी उम्र और उसके जेंडर की पहचान की जाएगी. साथ ही इससे उसके दिल्ली का निवासी होने की भी जानकारी मिलेगी.

इंडिया टुडे से जुड़े सुशांत मेहरा की रिपोर्ट के मुताबिक, पिंक सहेली कार्ड का वितरण 3 मार्च 2026 से शुरू होगा. डीएम, एसडीएम के दफ्तर और चयनित डीटीसी सेंटर्स से इसे सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक लिया जा सकेगा. ये सेंटर्स हफ्ते के सभी दिन खुलेंगे. ये कार्ड कॉन्टैक्टलेस होंगे और रिचार्ज करने के बाद मेट्रो समेत सभी परिवहन सेवाओं में उपयोग किए जा सकेंगे. कार्ड का दुरुपयोग गैर कानूनी है और इसे किसी दूसरे को इस्तेमाल करने के लिए नहीं दिया जा सकेगा. यानी इसका हस्तांतरण प्रतिबंधित है.

Advertisement
कौन होगा पात्र?

इस योजना के तहत वो महिलाएं कार्ड के लिए पात्र हैं, जो दिल्ली की स्थायी निवासी होंगी. न्यूनतम आयु 5 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. दिल्ली के पते वाला वैध आधार कार्ड होना चाहिए. आधार कार्ड पर आधारित वेरिफिकेशन के लिए लाभार्थी को खुद मौके पर मौजूद होना होगा. सबसे जरूरी बात कि हर महिला को सिर्फ एक कार्ड जारी किया जाएगा.

तीन तरह के कार्ड होंगे जारी

बता दें कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के लिए लाए गए इस प्रोग्राम के तहत तीन तरह के कार्ड जारी किए जाएंगे. लाभार्थी महिलाओं के लिए पिंक कार्ड जारी होगा. सामान्य यात्रियों के लिए नीला और मंथली पास बनाने वालों के लिए नारंगी कार्ड जारी किए जाएंगे. दिल्ली सरकार के मुताबिक, पहले चरण में गुलाबी और नीले रंग के कार्ड जारी होंगे. नारंगी कार्ड को बाद में लाया जाएगा. दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) ने कार्ड जारी करने के लिए हिंडन मर्केंटाइल लिमिटेड और एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को अधिकृत किया है. 

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

Advertisement

Advertisement