The Lallantop

'महिलाओं के बुर्का पहनने की वजह से बस में नहीं बैठाया', ड्राइवर-कंडक्टर में बहस का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक बस ड्राइवर और कंडक्टर से सवाल करते हुए देखा जा सकता है. ड्राइवर ने कंडक्टर से सवाल किया कि जब उसने यात्रियों के लिए बस रोकी तो बुर्का पहनी महिलाओं को बस में क्यों चढ़ने नहीं दिया गया?

Advertisement
post-main-image
बस में बुर्का पहनी महिलाओं को न बैठाने पर ड्राइवर और कंडक्टर में विवाद. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
राहुल कुमार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बस ड्राइवर और कंडक्टर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों में यह विवाद कथित तौर पर रास्ते में बुर्का पहनकर खड़ी महिलाओं को बस में न बैठाने की वजह से शुरू हुआ. मामला सहारानपुर के देवबंद का बताया जा रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े राहुल कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक बस ड्राइवर और कंडक्टर से सवाल करते हुए देखा जा सकता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ड्राइवर ने कंडक्टर से सवाल किया कि जब उसने सवारी के लिए बस रोकी तो बुर्का पहनी महिलाओं को बस में क्यों चढ़ने नहीं दिया गया? वीडियो में ड्राइवर ने कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. ड्राइवर ने कंडक्टर पर ‘हिंदू-मुस्लिम’ करने का भी आरोप लगाया. ड्राइवर कंडक्टर पर आरोप लगाते हुए बोला कि ‘महिलाओं के बुर्का पहनने की वजह से उसने उन्हें बस में नहीं बैठाया.’ वहीं, वीडियो में ड्राइवर को कंडक्टर से पूछते देखा जा सकता है कि क्या वे (महिलाएं) किराया नहीं देती थीं? अगर देती थीं तो फिर उन्हें क्यों छोड़ दिया.

वीडियो में कंडक्टर सफाई देता हुआ भी नजर आ रहा है. दोनों के बीच बहस बढ़ती जाती है और बाद में कंडक्टर ने बस ड्राइवर के हाथ से फोन खिंचने की भी कोशिश की. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी को 'कर्मों का फल' बताया था, कोर्ट ने बरी किया तो अन्ना हजारे क्या बोले?

वहीं, पिछले महीने गुजरात के सूरत से एक मामला सामने आया था. जहां, बुर्का पहनी हुई एक महिला और सिटी बस के ड्राइवर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. महिला ने ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए. साथ ही अपने फोन से ड्राइवर के सिर पर हमला कर दिया था, जिससे ड्राइवर को गंभीर चोटें आ गई थी.  

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: केजरीवाल को बरी करने के बाद कोर्ट ने किस पर जांच बैठा दी?

Advertisement

Advertisement