The Lallantop

'जानलेवा कार्रवाई ठीक नहीं,' भारतीय नाविकों की मौत पर मार्को रुबियो से बोले जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री S. Jaishankar ने अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio से बात की और अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर कड़ा विरोध जताया. क्या कहा उन्होंने?

Advertisement
post-main-image
विदेश मंत्री एस. जयशंकर (बाएं) ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (दाएं) से बात की. (फोटो: @ANI/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति जताई, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई।
  • 9 जून को ओमान के तट के पास MT सेट्टेबेलो नाम के जहाज पर अमेरिकी सेना ने हमला किया था, जिसके कारण तीन भारतीय नाविक मारे गए और यह कार्रवाई ईरान से जुड़ी शिपिंग पर नाकेबंदी के दौरान की गई।
  • भारत ने 10 जून को अमेरिका के एक सीनियर डिप्लोमैट को तलब कर विरोध दर्ज कराया और संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा बचाव कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार, 13 जून को बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की. इस दौरान उन्होंने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत का विरोध जताया. 9 जून को हुए इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए थे. इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले पर आपत्ति जताई थी. एक सीनियर अमेरिकी डिप्लोमैट को भी तलब किया था.

Advertisement

‘X’ पर एक पोस्ट में एस जयशंकर ने लिखा,

"आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की. मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति दोहराई, जिनमें तीन भारतीय नाविक मारे गए थे. कमर्शियल जहाजों के खिलाफ ऐसी जानलेवा कार्रवाई को सही नहीं ठहराया जा सकता."

Advertisement

अमेरिकी सेना ने किया था हमला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जून को ओमान के तट के पास MT सेट्टेबेलो नाम के जहाज को निशाना बनाया था. जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया, जबकि तीन लापता नाविकों की मौत की पुष्टि बाद में हुई. अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान से जुड़ी शिपिंग पर नाकेबंदी लागू करने के दौरान अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन न करने के आरोप में 'सेट्टेबेलो' को निशाना बनाया गया.

भारत ने जताया विरोध

इस घटना पर नई दिल्ली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. भारत ने 10 जून को दिल्ली में अमेरिका के एक टॉप डिप्लोमैट जेसन मीक्स को तलब कर उनके सामने इस हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था. मंत्रालय ने कहा था, 

Advertisement

"हम आज ओमान के पास कमर्शियल जहाज सेट्टेबेलो पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू में से अब तक 21 को बचा लिया गया है. वहीं 3 भारतीयों के लापता होने की खबर है. हमारा दूतावास ओमान में स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए हुए है. और ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर चल रहे खोज और बचाव अभियान में सक्रिय तौर पर सहयोग कर रहा है."

भारत में तीन नाविकों डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश की मौत से दुख और चिंता का माहौल है. 

ये भी पढ़ें: ओमान में इंडियन शिप पर अमेरिका का बड़ा हमला, तीन भारतीयों की मौत

इस हफ्ते खाड़ी इलाके में भारतीय क्रू सदस्यों वाले तीन कमर्शियल जहाजों पर हमले हुए. इससे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. सरकार ने संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और भारतीय नौसेना, शिपिंग कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया है.

वीडियो: ओमान में भारतीय Ship पर US Attack, मृतक Aditya के पिता ने किया खुलासा

Advertisement