The Lallantop

'वो मेरे वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर बेचते हैं', यूके से लौटी पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए

कपल कई सालों से यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहता था. युवक ने ये अपराध तब किया, जब वो UK में ही था. 14 अगस्त को पति-पत्नी केरल वापस लौटे थे. इसके बाद पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराई.

Advertisement
post-main-image
पत्नी की प्राइवेट वीडियो पोर्न वेबसाइट पर बेचने वाला गिरफ्तार. (सांकेतिक फोटो- Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केराल के कोट्टायम जिले में आरोपी पति को पत्नी के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने और पोर्न वेबसाइट पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उसके खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज हुआ है।
  • यह मामला UK में रहने वाले युवक द्वारा पत्नी की मर्जी के खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग और पोर्न साइट पर बिक्री के कारण सामने आया, जिसमें 4 साल की बेटी के सामने की गई कथित गलत गतिविधियां भी शामिल हैं।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, और संबंधित पोर्न वेबसाइटों की जांच जारी है, ताकि इस मामले की पूरी जांच और कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

पत्नी के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर पोर्न वेबसाइट पर बेचने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है. मामला केरल के कोट्टायम जिले का है. आरोपी की उम्र 30 साल है. उस पर ये भी आरोप है कि उसने अपनी 4 साल की बेटी के सामने ‘सेक्शुअल एक्टिविटी’ की. पुलिस ने उसके खिलाफ POCSO एक्ट में भी केस दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement
UK में किया अपराध

कपल कई सालों से यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहता था. युवक ने ये अपराध तब किया, जब वो UK में ही था. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अगस्त को पति-पत्नी केरल वापस लौटे थे. इसके बाद पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराई. वहां उसने कहा कि पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ कई दफा प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड किया. बाद में उन क्लिप्स को पोर्न वेबसाइट पर बेच दिया.

महिला का आरोप है कि पति ने उसकी प्राइवेट एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने के लिए बाथरूम में भी हिडन कैमरे लगा दिए थे. इसकी जानकारी होने पर जब उसने पति से सवाल-जवाब किया तो कथित तौर पर उसने मारपीट की. पीड़िता ने पति पर पोर्नोग्राफी की लत में होने का भी आरोप लगाया है. उसने बताया कि वो उस पर दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए फोर्स करता था. 

Advertisement

जब महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उसके साथ फिर से मारपीट की. इसके बाद वो अपने एक दोस्त के घर चली गई. कुछ समय बाद वो पति के साथ ही केरल आई और काउंसलिंग के लिए अप्रोच किया. पीड़िता ने बताया कि काउंसलिंग के बाद भी युवक के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ.

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी पति ने 4 साल की बेटी के सामने भी सेक्शुअल एक्टिविटी की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस को बयान दिया है. इसके बाद आरोपी के खिलाफ Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) एक्ट में केस दर्ज किया गया. पुलिस उन पोर्न वेबसाइट के बारे में जांच कर रही है, जिन पर कथित तौर पर वीडियो बेचे जाते थे. 

यह भी पढ़ें: 'ताने, मीम बनने और कैमरे से बचें', CJP प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली पुलिस को ये सब सलाह मिली है

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, कपल करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने बाद शादी में बंधन में बंधा. केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

वीडियो: UP के Kannauj में Biscuit का लालच देकर Gen Alpha से Protest कराया? FIR दर्ज, Deoria में किस पर FIR?

Advertisement