The Lallantop

रोशन आनंद के भाई की नेपाल में हत्या हुई थी? पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट ने क्लियर कर दिया

रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. रोशन आनंद और खान सर के कोचिंग के बीच 2 जून को हुए विवाद में प्रिंस यादव भी आरोपी थे. गिरफ्तारी से बचने के लिए वो कथित तौर पर नेपाल के विराटनगर चले गए थे. वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
रौशन आनंद के भाई की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेपाल के विराटनगर में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में 13 जून को मौत हुई, जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट से जुड़ी दिक्कत मिली है।
  • प्रिंस यादव की मौत बिहार के पटना कोचिंग विवाद से जुड़ी है, जिसमें वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल गए थे और विवाद के कारण उनकी मौत संदिग्ध मानी जा रही है।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नेपाल पुलिस ने इंटरनल ऑर्गन्स की फॉरेसिंक जांच के लिए काठमांडू भेजी है, और मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होनी है।

बिहार में पटना कोचिंग विवाद से जुड़े रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में 13 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इसके बाद कहा गया कि उनकी हत्या की गई है. हालांकि, उनकी हत्या हुई थी या मौत, पुलिस अब तक इसका जवाब नहीं खोज पाई है. इस बीच प्रिंस यादव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि, नेपाल पुलिस ने उनके इंटरनल ऑर्गन्स को फॉरेसिंक जांच के लिए काठमांडू भेजा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोशन आनंद और खान सर के कोचिंग के बीच 2 जून को हुए विवाद में प्रिंस यादव भी आरोपी थे. कथित तौर पर गिरफ्तारी से बचने के लिए वो नेपाल के विराटनगर चले गए थे. वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. रोशन आनंद ने 15 जून को जेल से निकलने के बाद अपने भाई की मौत के लिए खान सर उर्फ फैजल खान को जिम्मेदार बताया था.

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या पता चला?

Advertisement

नेपाल पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विराटनगर में हुए पोस्टमार्टम में किसी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है. पोस्टमार्टम में हार्ट से जुड़ी दिक्कत मिली है, लेकिन ये साफ नहीं है कि इसका संबंध प्रिंस की मौत से है या नहीं. इंटरनल ऑर्गन्स की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है.

उधर मामले में रोशन आनंद को 15 जून को जमानत मिल गई. जेल से बाहर आते ही उन्होंने खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर जेल में उन पर समझौता करने का दबाव डालने का आरोप लगाया. उन्होंने ये दावा भी किया कि जेल में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. भाई की हत्या का जिक्र करते हुए रोशन ने कहा, 

13 जून को मुझे चेतावनी मिली कि यदि मैं समझौता नहीं करता हूं इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे.

Advertisement

4 जून को गिरफ्तार हुए थे दो गार्ड

पुलिस ने 3 जून को रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया था. 4 जून को एक वीडियो आया, जिसमें खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स गोलीबारी करते दिख रहे थे. वीडियो आने के बाद हंगामा हुआ और उसी दिन उनकी गिरफ्तारी हुई. पुलिस की पूछताछ में गार्ड्स ने बताया कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोलीबारी की थी. बिहार पुलिस ने इस मामले में खान सर, दोनों गार्ड्स और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. हालांकि खान सर ने इन आरोपों से इनकार किया है. 9 जून को कोर्ट ने खान सर को 20 जून तक गिरफ्तारी से छूट दे दी. इस मामले में अगली सुनवाई इसी तारीख को होनी है. 

वीडियो: खान सर कोचिंग अटैक मामले में रौशन आनंद गिरफ्तार, मगर ये दुश्मनी कितनी पुरानी है?

Advertisement