अब तक एक एक स्पेशल सर्विस ने एयर इंडिया को कम लागत वाली एयरलाइन्स से अलग पहचान दिलाई. वह थी घरेलू उड़ानों में भी यात्रियों को आमतौर यात्रा के दौरान खाना देने की सुविधा मुहैया कराना. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया ने कुछ डोमेस्टिक रूट्स पर एक नया ‘बेसिक’ किराया शुरू किया है. इससे यात्रियों को कम पैसे में हवाई यात्रा का मौका मिलेगा. बस अब इन फ्लाइट्स में यात्रियों को खाना नहीं मिलेगा. हालांकि, चाय या कॉफी मिलती रहेगी. टाटा समूह की इस एयरलाइन ने कहा कि 'बेसिक का मकसद यात्रियों को किफायती हवाई यात्रा कराना है.
एयर इंडिया ने सस्ते किराये का जुगाड़ कर दिया, बस ये एक सुविधा छोड़नी पड़ेगी
बेसिक किराया कैटेगरी उन यात्रियों को आकर्षित करने की संभावना है जो कम सामान लेकर यात्रा करते हैं, आमतौर पर विमान में भोजन नहीं करते हैं और ये चाहते हैं कि कम दाम में हवाई यात्रा की जा सके


यह चुनिंदा घरेलू मार्गों पर पालयट योजना के तौर पर लागू किया जा रहा है. यह विकल्प केवल इकोनॉमी क्लास में ही उपलब्ध है. नई कैटेगरी उन यात्रियों के लिए बनाई गई है जो कम किराए के बदले कुछ सुविधाओं को छोड़ने के लिए तैयार हैं और बचत करना चाहते हैं. एयर इंडिया ने कहा कि बेसिक किराया ‘पूरी तरह से वैकल्पिक’ है और यह उसकी मौजूदा किराया श्रेणियों में से किसी का भी जगह नहीं लेता है.
ये भी पढ़ें: भारत में बंद हो जाएंगे कागज के नोट? RBI कुछ बड़ा करने वाला है
-15 किलोग्राम चेक बैगेज की अनुमति है.
-केबिन बैगेज के लिए 7 किलोग्राम की अनुमति है.
-यात्रा के दौरान मुफ्त चाय या कॉफी मिलती रहेगी.
-खाना टिकट की कीमत में शामिल नहीं है.
-उड़ान के दौरान भोजन चाहने वाले यात्री एक्स्ट्रा फीस देकर फ्लाइट छूटने से 24 घंटे पहले तक भोजन बुक कर सकते हैं.
-खाने में शाकाहारी, मांसाहारी, जैन और डायबिटीज लोगों का भोजन शामिल है.
ये भी पढ़ें: होर्मुज खुलने से कच्चे तेल की कीमतें गिरेंगी, भारत में पेट्रोल-डीजल कब सस्ते होंगे?
एयर इंडिया यह सेवा क्यों लागू कर रही है?एयरलाइन का कहना है कि यह कदम अलग-अलग पसंद और बजट वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक बनाने का प्रयास है. एयर इंडिया के घरेलू नेटवर्क में वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स के बाद 'बेसिक किराया' चौथी कैटेगरी बन गई है. इसका मतलब यह है कि यात्रियों के पास अब अपनी खर्च करने की इच्छा और सेवाओं के आधार पर चार अलग-अलग किराया विकल्प उपलब्ध हैं.
बेसिक किराया कैटेगरी से उन यात्रियों को आकर्षित करने की कोशिश है जो कम सामान लेकर यात्रा करते हैं. जो आमतौर पर विमान में भोजन नहीं करते हैं और ये चाहते हैं कि कम दाम में हवाई यात्रा की जा सके. वहीं, एयरलाइन ने कहा कि वह इस पायलट चरण के दौरान ग्राहकों की प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेगी. इसके बाद ही यह तय करेगी कि इस सुविधा का विस्तार किया जाए या नहीं.
वीडियो: अयोध्या राम मंदिर के बाद अब मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान से भी चंदा चोरी के आरोप















