वाराणसी से बेंगलुरू जाने में कितना टाइम लगेगा. ट्रेन से जाएंगे तो 45 घंटे और फ्लाइट से जाएंगे तो 55 घंटे. आप कहोगे क्यों बेकार की बात कर रहे हो. उड़कर जाने में तो 2 ढाई घंटे से ज्यादा क्या लगेगा. ठीक बात मगर ऐसा होता तो फिर हम आपको ये नहीं बता रहे होते कि एयर इंडिया (Air India)-एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट से वाराणसी से बेंगलुरू का सफर 55 घंटे में होता है. वैसे अभी सफर खत्म नहीं हुआ है क्योंकि यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर लटके हुए हैं.
वाराणसी से बेंगलुरू पहुंचने में लगेंगे 55 घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस में टिकट करवा फंस गया शख्स
प्रवीण नाम के एक यात्री ने 55 घंटे की वाराणसी से बेंगलुरू यात्रा का दर्द सोशल मीडिया पर बयान किया है. प्रवीण वाराणसी से एयर इंडिया (Air India) की कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर दिल्ली तो आ गए हैं, मगर अब बेंगलुरू की एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) फ्लाइट 50 घंटे बाद मिलेगी.


प्रवीण नाम के एक यात्री ने 55 घंटे की वाराणसी से बेंगलुरू फ्लाइट का दर्द सोशल मीडिया पर बयान किया है. प्रवीण वाराणसी से एयर इंडिया (Air India) की कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर दिल्ली तो आ गए हैं, मगर अब बेंगलुरू की एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) फ्लाइट 50 घंटे बाद मिलेगी.
ले-ओवर तो कुछ ज्यादा ही ओवर हो गयापोस्ट में अपशब्दों का प्रयोग हुआ है, इसलिए वो तो हम आपको नहीं दिखा सकते लेकिन पूरा वाक्या बता देते हैं. प्रवीण की वाराणसी से दिल्ली की एयर इंडिया का टिकट था और दिल्ली से बेंगलुरू एयर इंडिया एक्सप्रेस का. उनको एयर इंडिया से एक ही टिकट मिला था मगर जब वो दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि दिल्ली से बेंगलुरू एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कैंसिल है. प्रवीण के मुताबिक उनको इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई. हद तो तब हो गई जब ले-ओवर यानी एक फ्लाइट के बाद दूसरी में बैठने का टाइम 50 घंटे हो गया. माने दो दिन से भी ज्यादा. आमतौर पर ले-ओवर कुछ घंटों से ज्यादा नहीं होता. अब प्रवीण दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान हैं और कंपनी से दूसरी फ्लाइट की मांग कर रहे हैं.

वैसे उन्होंने वीडियो में कहा कि भले ले-ओवर 50 घंटे की जगह 5 दिन का रखो मगर रहने के लिए होटल और खाने का इंतजाम करो. इस पूरे मामले पर कंपनी का कोई बयान नहीं आया है. अरे ऐसा हम नहीं लिखेंगे क्योंकि प्रवीण की पोस्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रिप्लाई करके अपना पल्ला झाड़ लिया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने रिप्लाई में लिखा,
नमस्ते, फ़्लाइट कैंसिल होने की वजह से आपको हुई परेशानी के लिए हम दिल से माफ़ी मांगते हैं. हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 17 जून 2026 को चलने वाली किसी भी डायरेक्ट फ़्लाइट में अभी कोई सीट उपलब्ध नहीं है. साथ ही, चूंकि आपकी बुकिंग एयर इंडिया के ज़रिए की गई थी और बाद में हमारे साथ कैंसिल हो गई थी, इसलिए हम इसमें और कोई बदलाव नहीं कर सकते. रीबुकिंग से जुड़ी किसी भी मदद के लिए हम आपसे एयर इंडिया से संपर्क करने का अनुरोध करते हैं. आपकी यात्रा की योजनाओं में आई रुकावट के लिए हमें खेद है और हम आपकी समझदारी की सराहना करते हैं.

इससे अच्छा तो प्रवीण भाई ट्रेन पकड़ लेते. रहने और खाने का जुगाड़ होता और साथ 45 घंटे में बेंगलुरू पहुंच जाते.
वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का बजट 5000 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंचा?


















