The Lallantop

पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाकर मार डाला, जमीन के लालच में पति ने हद पार कर दी

Rampur husband killed wife: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी. शख्स ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर बिजली का करंट लगाकर हत्या की है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी से परेशान था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के रामपुर में इसरार उर्फ गुड्डू ने अपनी पत्नी नसरीन को करंट लगाकर मार डाला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
  • हत्या की पृष्ठभूमि में जमीन के विवाद और घरेलू कलह को माना जा रहा है, जिसमें आरोपी और मृतक के बीच संवाद और संबंध तनावपूर्ण थे।
  • इस हत्या से स्थानीय प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, जबकि परिवार और समाज में इस घटना को लेकर चिंताएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाकर उसे मार डाला. आरोपी की पहचान इसरार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से काफी परेशान था इसलिए उसने इलेक्ट्रिक शॉक देकर उसे जान से मार दिया. मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान और निजी अंगों पर भी चोटों की पुष्टि हुई है. 

Advertisement
13 साल पहले आरोपी से हुई थी शादी

मृतक का नाम नसरीन है. 13 साल पहले उसकी शादी इसरार से हुई थी. दोनों की शादी से 5 बच्चे थे. चार लड़कियां और एक लड़का. मृतक महिला 7 बहनें हैं. उनके माता-पिता नहीं हैं.  इंडिया टुडे से जुड़े आमिर खान की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 14 अगस्त की रात करीब 2 बजे आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. फिर उसे करंट लगाकर मार दिया. परिजन का आरोप है कि मायके से मिली जमीन को वह बेचना चाहता था लेकिन नसरीन इसके खिलाफ थी. 

नसरीन की हत्या के मामले में उनके चाचा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया,

Advertisement

नसरीन को करंट लगाया है. जमीन का विवाद था. इसरार कहता था कि जमीन को बेच. मैं अपना काम करूंगा. उसने नसरीन को बहुत बुरे तरीके से मारा था. हमसे देखा भी नहीं जा रहा था.

नसरीन के चाचा ने कहा कि जमीन विवाद के अलावा कोई और रंजिश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, नसरीन के बेटे ने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि अम्मी उठ नहीं रही हैं. इसके बाद वो घर पहुंचे. नसरीन की बहन हसीन ने बताया कि उसके मुंह पर चोट लगी थी. मैंने पूछा कि पति ने मारा क्या? तो उसने कहा कि उसे मारने की आदत लगी है. उसकी ये आदत नहीं जाएगी. उन्होंने बताया, 

इसरार मेरी बहन को फोन कर कुछ सरप्राइज देने की बात कर रहा था. मुझे क्या पता कि इतना बड़ा सरप्राइज देगा. उस जालिम ने बिजली के तार लगाकर उसे मारा. वो 1 साल पहले जेल गया था. तब लड़की लेकर आया. वह 11 दिन रही. वह उसे सुबह संदूक में पैक कर दिया करता था और रात को निकाल लिया करता था. नसरीन से कहा था कि किसी को बताया तो गड्ढा खोदकर तुझे भी उसमें दफना दूंगा.

Advertisement

हसीन ने बताया कि आरोपी अक्सर कहता था कि नसरीन को आज या कल मारेगा जरूर.

ये भी पढ़ें: बदहाली वायरल होने लगी, राजस्थान सरकार ने स्कूलों में 'बाहरी' लोगों की एंट्री रोकी

छह जगहों पर चोट के निशान

अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया कि बिलासपुर में केस दर्ज किया गया है. इसमें वादी ने बताया कि उसकी भतीजी की उसके पति और ससुराल वालों ने हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 6 जगहों पर चोट है. इसमें मल्टीपल बर्न इंजरी है, जो इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से हुई. उसके प्राइवेट पार्ट पर भी इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया है. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे जांच चल रही है.

वीडियो: आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Advertisement