गुजरात के अहमदाबाद में एक पेइंग गेस्ट (PG) में रहने वाली एक युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. आरोप है कि PG के ही सिक्योरिटी गार्ड धर्म सिंह ने युवती का रेप किया. पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
PG की छत पर छात्रा के गले में तार बांधकर गार्ड ने रेप किया, एनकाउंटर के बाद हुआ गिरफ्तार
Ahmedabad PG Rape Case: अहमदाबाद के एक पीजी में महिला को तार से बांधकर रेप करने का मामला सामने आया है. युवती के साथ कथित रेप करने के बाद आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फरार हो गया. पुलिस को PG के CCTV कैमरों की फुटेज भी मिली है.

शनिवार, 8 अगस्त की रात अहमदाबाद के आनंद नगर थाना इलाके में यह घटना हुई. युवती इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है और इसी PG में रहती है. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10 बजे पीड़िता टहलने के लिए PG की छत पर गई थी. वहां आरोपी सिक्योरिटी गार्ड धर्म सिंह भी मौजूद था.
इंडिया टुडे से जुड़े अतुल तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड से बचने के लिए युवती छत से वापस जाने लगी. आरोप है कि धर्म सिंह ने उसी समय युवती को पकड़ लिया और उसके गले में तार बांधकर रेप किया.
घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंद नगर पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच ने आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाईं. वारदात के कुछ ही घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया.
आरोपी का एनकाउंटरआरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का फोन भी चुरा लिया था. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, जोन 7 के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) शिवम वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी धर्म सिंह को हेबतपुर इलाके में उसी मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए ले जाया गया था.
DCP ने कहा कि इसी दौरान धर्म सिंह ने एक इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की, जिससे हाथापाई की नौबत आ गई. DCP शिवम वर्मा ने आगे बताया,
"हाथापाई के दौरान एक गोली चली, जिससे एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया. इसके बाद, जब पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, तो एक और गोली चली जो उसके पैर में लगी."
उन्होंने बताया कि आरोपी और कॉन्स्टेबल (जिसकी पहचान वीरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है) दोनों को इलाज के लिए सोला के सिविल अस्पताल ले जाया गया. दोनों की हालत स्थिर बताई गई. DCP के अनुसार, रेप की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर रविवार, 9 अगस्त की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका मेडिकल टेस्ट और DNA सैंपल लेने का काम भी पूरा हो गया है.
पुलिस ने क्या बताया?अहमदाबाद शहर सेक्टर 1 के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (JCP) नीरज कुमार बडगुजर ने घटना के बारे में बताया,
CCTV फुटेज में नजर आया"आनंद नगर थाना इलाके में रात के समय रेप की घटना सामने आई है. यह एक गंभीर और दुखद घटना है. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस स्टाफ और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. पुलिस अधिकारी लगातार पीड़िता के संपर्क में हैं. पुलिस कमिश्नर सर की सूचना पर पुलिस की 10 टीमें बनाईं, जिसमें पी परमार के नेतृत्व में लोकल पुलिस टीम, PSI वाघेला के नेतृत्व में LCB टीम और क्राइम ब्रांच टीम शामिल थी."
JCP नीरज कुमार बडगुजर ने आगे बताया कि उस रात सभी जगहों पर CCTV कैमरे चेक किए गए, और टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली. आरोपी को हैबतपुर इलाके के पास गुप्त सूचना के जरिए पकड़ा गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
जांच के दौरान पुलिस को PG के CCTV कैमरों की फुटेज भी मिली. इसमें आरोपी लिफ्ट से किसी फ्लोर पर उतरता और फिर बिल्डिंग से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस इस फुटेज के साथ-साथ दूसरे सबूतों की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: इस शख्स ने अपनी 4 साल की बेटी के साथ किया रेप, हैवानियत की हद पार कर दी!
आरोपी का बैकग्राउंडपुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धर्म सिंह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है. वह करीब 4 साल से अलग-अलग सिक्योरिटी एजेंसियों में काम कर रहा था. उसने कथित घटना से 4 दिन पहले ही PG में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी.
वीडियो: पश्चिम बंगाल बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, मां ने क्या कहा?














