The Lallantop

राजस्थान में 70 साल से लिव-इन में रह रहा था कपल, अब 95 साल की उम्र में की शादी

राजस्थान में 70 साल तक लिव-इन में रहने के बाद 95 साल के दूल्हे और 90 साल की दुल्हन ने शादी कर ली. उनके बच्चों ने दोनों की धूमधाम से शादी कराई और बारात में जमकर नाचे.

Advertisement
post-main-image
70 साल लिव इन में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने की शादी (India Today)

राजस्थान के डूंगरपुर में 70 साल तक लिव-इन में रहने के बाद एक बुजुर्ग जोड़े ने शादी रचाई है. दूल्हा 95 साल का है जबकि दुल्हन की उम्र 90 साल है. दोनों के 8 बच्चे भी हैं, जिनमें 4 लड़के और 4 लड़कियां हैं. बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन की शादी में डीजे की धुन पर उनके नाती-पोते भी जमकर थिरके. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, डूंगरपुर के गलंदर गांव काली डोना के रहने वाले रामा भाई अंगारी 95 साल के हैं. 90 साल की जीवली देवी से उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन पिछले 70 साल से दोनों लिव-इन में रह रहे थे. 

इस दौरान उनके चार लड़के और 4 लड़कियों समेत कुल 8 बच्चे हुए. बच्चों की भी शादियां हो गईं. नाती-पोते भी हो गए लेकिन इस बुजुर्ग जोड़े ने अपनी शादी के बारे में कभी नहीं सोचा. 

Advertisement
Raj
हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी (India Today)

रामा भाई के तीसरे नंबर के बेटे कांतिलाल के मुताबिक, 70 साल बाद उन्होंने घर वालों के सामने रीति-रिवाज के साथ शादी करने की इच्छा जताई. फिर क्या था. बच्चों ने मां-बाप की इच्छा का मान रखा और शादी की तैयारियों में जुट गए. 

बुधवार 4 जून को धूमधाम से बारात निकाली गई. दूल्हा-दुल्हन के बच्चों और नाती-पोतों के साथ पूरे गांव ने शादी में शिरकत की और डीजे पर जमकर डांस किया. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने 7 फेरे लिए. इस दौरान हल्दी, मेहंदी, बिन्दौरी समेत शादी के सारे रीति-रिवाज निभाए गए. गांव के लोगों को भोजन कराया गया. 

Raj
धूमधाम से हुई कपल की शादी (India Today)

कांतिलाल ने बताया,

Advertisement

दोनों ने शादी की इच्छा जताई थी. इस पर पूरे परिवार ने डिसिजन लिया. गांव वालों से भी सलाह-मशविरा किया गया था. फिर 4 जून को दोनों की शादी कराई गई. अब ये भी खुश हैं. हम भी खुश हैं.

नवविवाहित बुजुर्ग के चार बेटे हैं. इनमें सबसे बड़े 60 साल के बकू अंगारी खेती करते हैं. दूसरे नंबर के शिवराम अंगारी (55) और तीसरे नंबर के कांतिलाल (52) टीचर हैं. चौथे नंबर का लक्ष्मण (52) किसान है. वहीं चार बेटियों में से सुनीता टीचर और अनिता नर्स हैं.

वीडियो: पीडब्ल्यूडी के ट्वीट में हाथ से मैला ढोने की तस्वीरें दिखाई, विरोध होने पर डिलीट कर दिया

Advertisement