The Lallantop

पत्नी को बरगंडी iPhone 18 pro चइये, दिल्ली का बंदा बोला- 'सोना बेचकर खरीदने आया हूं'

एक शख्स अपनी पत्नी के लिए दिल्ली से नोएडा ‘iPhone 18 Pro’ लेने पहुंचा. लेकिन ‘घर का सोना बेच कर’. एक शख्स अपनी पत्नी के लिए सोना बेचकर ‘iPhone 18 Pro’ खरीदने पहुंचे.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली के शख्स ने सोना बेचकर अपनी पार्टनर के लिए ‘iPhone 18 Pro’ खरीदा. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने हाल ही में iPhone 18 Pro लॉन्च किया है, जो भारत के विभिन्न शहरों में ग्राहकों के बीच लंबी लाइनों के साथ उपलब्ध है।
  • iPhone 18 Pro के लॉन्च के पीछे उपभोक्ताओं की नई तकनीक के प्रति उत्सुकता और सामाजिक दबाव एक मुख्य कारण है।
  • लोग iPhone 18 Pro खरीदने के लिए अपनी जमा पूंजी या कीमती वस्तुएं बेचने तक को तैयार हैं, जिससे तकनीक बाजार में मांग बढ़ने की संभावना है।

Apple ने ‘iPhone 18 Pro’ लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही आईफोन लवर्स के बीच दौड़ शुरू हो गई है. कि कौन पहले नए फोन पर झपट्टा मारता है. iPhone 18 pro के लिए दिख रहे इस क्रेज से कई स्टोरीज भी सामने आ रही हैं. 'आईफोन चइये मतलब चइये!' वाली टाइप. कोई अपनी सारी जमा पूंजी इकट्ठा कर शोरूम पहुंचा है तो कोई 'उधारीलाल' बन स्टोर के आगे तन कर खड़ा है. और कोई घर का कीमती सोना ही बेचकर आया है.

Advertisement

एक शख्स अपनी पत्नी के लिए दिल्ली से नोएडा ‘iPhone 18 Pro’ लेने पहुंचा. लेकिन ‘घर का सोना बेच कर’. एक शख्स अपनी पत्नी के लिए सोना बेचकर ‘iPhone 18 Pro’ खरीदने पहुंचे.

इंडिया टुडे की टेक टीम नोएडा के DLF मॉल के Apple स्टोर पर लॉन्च वाले दिन पहुंची. टीम ने यहां उन लोगों से बात की जो ‘iPhone 18 Pro’ खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह Apple स्टोर खुलने से पहले ही लंबी लाइन लगी थी. इसी लाइन में दिल्ली के एक शख्स सबसे आगे खड़े थे. उन्होंने टेक टीम से बात की.

Advertisement

इन साहब ने बताया कि वो ये लेटेस्ट ‘iPhone 18 Pro’ मोबाइल फोन अपनी पत्नी के लिए लेने आए हैं. उनकी पत्नी के पास आईफोन नहीं है. इसलिए वो उन्हें ये मोबाइल फोन गिफ्ट में देना चाहते हैं.

शख्स ने रिपोर्टर को बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बरगंडी रंग का ‘iPhone 18 Pro’ लेने के लिए कहा है. युवक की पत्नी iPhone यूजर नहीं हैं, इसलिए भी वो उनके लिए यह महंगा फोन लेने पहुंचा था. रिपोर्टर ने आगे उससे पूछा कि उन्होंने इस लेटेस्ट फोन के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों किया. इसके जवाब में शख्स ने कहा, 

‘आज पैसा है, पहले नहीं था. आगे होगा, नहीं होगा. इसलिए आज में जी रहे हैं.'

Advertisement

आगे युवक ने जो कहा उसी ने इस इंटरव्यू को ‘स्पेशल स्टोरी’ बना दिया. दिल्ली के बंदे बताया कि इस महंगे मोबाइल फोन को लेने के लिए उसने ‘अपने घर का सोना बेचा' है.

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स को Xiaomi का गिफ्ट, लॉन्च किया ऐसा पावर बैंक जिससे आईफोन-लैपटॉप सब होगा चार्ज

उसके अलावा भी स्टोर के बाहर ऐसे कई लोग दिखे, जो दूसरे राज्यों से Apple के लेटेस्ट ‘iPhone 18 Pro’ को लेने पहुंचे. एक शख्स पंजाब से नोएडा अपनी मंगेतर के लिए ये फोन लेने पहुंचा था. हरियाणा से भी एक युवक ये फोन लेने के लिए नोएडा पहुंचा. रिपोर्टर ने फोन के दाम पर सवाल किया, तो युवक ने कहा कि ‘कोई दिक्कत नहीं है. मैनेज कर लेंगे.’

वीडियो: तो क्या UPI पर MDR के बाद आएंगे नए शुल्क? व्यापारियों की बढ़ी चिंता

Advertisement