पंजाब में एक के बाद एक हुए दो ब्लास्ट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों धमाकों में एक चीज कॉमन थी. दोनों ही ब्लास्ट बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के ऑफिस के पास हुए. मंगलवार, 5 मई की रात पहला धमाका जालंधर में हुआ और दूसरा ब्लास्ट उसी रात अमृतसर में हुआ. जालंधर में एक स्कूटी में धमाका हुआ, जबकि अमृतसर में कथित तौर पर ग्रेनेड अटैक किया गया.
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के पास हुआ ग्रेनेड अटैक, पंजाब में चल क्या रहा?
Punjab Blasts: अमृतसर में हमलावर बाइक से आए थे और ग्रेनेड फेंककर भाग गए. इससे आर्मी कैंप की बाउंड्री थोड़ी डैमेज हो गई है. इस केस में अभी तक किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है. लेकिन पुलिस ने ये कंफर्म किया है कि नकाबपोश लोगों ने ग्रेनेड फेंका था.


पहले जालंधर की बात करते हैं. इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत संधू और अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 मई की रात करीब 8 बजे एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई.
कथित तौर पर स्कूटी एक फूड डिलीवरी बॉय की थी. उसने अपनी स्कूटी BSF हेडक्वार्टर, पंजाब फ्रंटियर के पास खड़ी की और हेडक्वार्टर की तरफ बढ़ा. तभी इसमें ब्लास्ट हो गया. डिलीवरी बॉय का नाम गुरप्रीत सिंह है और उनकी उम्र 22 साल है.
CCTV के आधार पर पुलिस अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है. जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा,
स्कूटी मालिक के पिता ने क्या बताया?"आज रात 8 बजे BSF चौक के पास अचानक एक एक्टिवा स्कूटी में आग लग गई. यह एक्टिवा स्कूटी गुरप्रीत सिंह की है, जो इस समय हमारे साथ मौके पर मौजूद है. इस मामले की आगे की जांच की जा रही है. अगर कोई नई जानकारी सामने आती है, तो हम उसे बताएंगे."
ये ब्लास्ट जानबूझकर किया गया है, या सिर्फ हादसा है, इसकी जांच चल रही है. गुरप्रीत के पिता कश्मीरा लाल ने बताया कि उनका बेटा गुरप्रीत हर रोज BSF में पार्सल की डिलीवरी देने आता था. उन्होंने कहा कि जब उनका बेटा हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल छोड़कर बाहर आ रहा था, तभी स्कूटी विस्फोट के साथ उड़ गई.
कश्मीरा लाल का कहना है कि बेटे गुरप्रीत से अभी मिलने नहीं दिया जा रहा है. विस्फोट के बाद बेटे का फोन आया था कि उसकी स्कूटी में जोरदार ब्लास्ट हुआ है और स्कूटी को आग लग गई है. इसके बाद वह दौड़े-दौड़े यहां BSF हेडक्वार्टर के पास पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां उनका बेटा नहीं मिला. जब पूछताछ की तो पता चला कि बेटे और उसके साथ आए लड़के को अंदर अधिकारियों ने बिठाकर रखा है, जिनसे मुलाकात नहीं करने दी जा रही है.
अमृतसर में कैसे हुआ धमाका?अब अमृतसर की बात करते हैं. जालंधर वाले हादसे के कुछ देर बाद ही खबर आई कि अमृतसर के खासा इलाके में भी धमाका हुआ है. ये BSF के ठिकाने के पास एक आर्मी कैंप के बाहर हुआ. खासा, अटारी-वाघा बॉर्डर से सिर्फ 14-15 किलोमीटर दूर है.
हमलावर बाइक से आए थे और ग्रेनेड फेंककर भाग गए. इससे कैंप की बाउंड्री थोड़ी डैमेज हो गई है. अमृतसर वाले केस में अभी तक किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है. लेकिन पुलिस ने ये कंफर्म किया है कि नकाबपोश लोगों ने ग्रेनेड फेंका था.
अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल मीर कासिम ने बताया,
“आज रात करीब 11:15 बजे हमें जानकारी मिली कि खासा की ओर जाने वाली सड़क के पास एक जोरदार आवाज सुनाई दी. इसके तुरंत बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं और वहां हमने एक दीवार देखी. दीवार के दूसरी तरफ हमने देखा कि एक टिन की शीट गिरी हुई थी. शुरुआती जांच से पता चलता है कि शायद कोई आया था और उसने दीवार की तरफ कुछ फेंका था. जिसकी वजह से एक हल्का धमाका हुआ, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन हम मिलकर इसकी जांच और छानबीन कर रहे हैं. बाकी फोरेंसिक टीमें और BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड) टीमें मौके पर मौजूद हैं.”
BSF कैंप के बाहर दोनों हादसों पर कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लिखा,
"पंजाब में लगातार हो रहे धमाकों ने तहलका मचा दिया है. कल जालंधर में और अब अमृतसर के खासा कैंप के पास. ये बेहद चिंताजनक है. कौन हमारे राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है? पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में क्यों नाकाम रही है? भारत सरकार क्या कर रही है? बार-बार हो रही चूक खुफिया और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामी की ओर इशारा करती है. पंजाब की शांति भंग नहीं की जा सकती. हम जवाबदेही और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं."

शिरोमणि अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी बिक्रम सिंह मजीठिया ने लिखा,
"कड़ियों को जोड़िए.
- जिस तरह ग्रेनेड हमलों को टायर फटने की घटना बताकर दबा दिया जाता है. उसी तरह यहां भी स्कूटी विस्फोट का दावा मामले को दबाने की साजिश है.
- क्या कमिश्नर ने इतनी जल्दी जांच पूरी कर ली?
- क्या फोरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है?
- ऐसा लगता है कि विस्फोट होते ही मामले को दबाने की साजिश शुरू हो गई थी."
अमृतसर ग्रामीण के SP (इन्वेस्टिगेशन) आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिली थी कि खासा इलाके में विस्फोट हुआ है. इसके बाद पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंची थीं. उन्होंने कहा कि हम सटीक जानकारी जुटा रहे हैं. फोरेंसिक टीमें भी मौजूद हैं.
वीडियो: UAE के फुजैराह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने चेतावनी दे दी





















