The Lallantop

महिला ने चादर खरीदी, जो ‘मेड इन पाकिस्तान’ निकली, पुलिस ने जांच बैठा दी

Made in Pakistan Chadar: मेड इन पाकिस्तान चादर की बिक्री का मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित (SIT) कर दी है. पुलिस ने Pune के पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका को एक लेटर भी लिखा, जिसमें ऐसे सामान बेचने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई है.

Advertisement
post-main-image
पुणे में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' का चादर. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पिंपरी-चिंचवड़ में महिला ने एक चादर खरीदी जो 'मेड इन पाकिस्तान' की थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • यह घटना संकष्टी चतुर्थी के कार्यक्रम के दौरान मोरया गोसावी मंदिर परिसर में हुई, जहां महिला ने चादर खरीदने के बाद उसके टैग पर पाकिस्तान का उल्लेख देखा।
  • पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है और महानगरपालिका को भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है, फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने चादर खरीदी, जो कथित तौर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ निकली. महिला ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई. उसने मामले में जांच बैठा दी है. मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवड का है. बता दें कि कुछ दिन पहले भी महाराष्ट्र के संभाजीनगर में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े श्रीकृष्ण जगन्नाथ पांचाल की रिपोर्ट के मुताबिक, चिंचवाड़ के मोरया गोसावी मंदिर के परिसर में संकष्टी चतुर्थी का कार्यक्रम था. इस दौरान महिला ने एक चादर खरीदी थी. महिला ने जब घर जाकर चादर को धोया तो उस पर लगे टैग पर उसका ध्यान गया. इस पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा था. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ‘मेड इन पाकिस्तान’ वाली चादर के बारे में जानकारी शेयर की. 

महिला का कहना है कि देश की सीमा से सैकड़ों किलोमीटर दूर पिंपरी-चिंचवड़ तक पाकिस्तान में बनी चीज आखिर पहुंची कैसे? वीडियो में महिला ने इसकी जांच की भी मांग उठाई.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच में जुट गई. पुलिस ने जांच के लिए स्पेशल टीम (SIT) भी बना दी. साथ ही पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका को भी एक लेटर लिखा है. लेटर में इस तरह के सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. बुधवार, 3 जून को संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर मोरया गोसावी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. यह ‘मेड इन पाकिस्तान’ वाली चादर भी यहीं से खरीदी गई थी. 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चादर कहां से लाई गई? चादर को किसके जरिए बेचा गया और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है? खबर लिखे जाने तक चादर वाले मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'चप्पा चप्पा चरखा चले' के पीछे की कहानी, लता क्यों हुई थीं नाराज? सुरेश वाडकर ने सब बताया

Advertisement

Advertisement