The Lallantop

प्रशांत किशोर बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को देंगे नौकरी, बताया ये कैसे करने जा रहे

Prashant Kishor Job Promise: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के लोगों से कहा है कि वे अपने पढ़े-लिखे और बेरोजगार बच्चों के CV और बायोडाटा उनके ऑफिस में भेजें. जल्द ही नौकरी की व्यवस्था की जाएगी.

Advertisement
post-main-image
प्रशांत किशोर बांकीपुर के वोटर्स का धन्यवाद करने पहुंचे. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 10,000 युवाओं को एक से दो साल के भीतर नौकरी दिलाने का वादा किया है और लोगों से उनके CV ऑफिस में भेजने को कहा है।
  • प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद 11 अगस्त को पहला दौरा किया और नौकरियों का ऐलान एक आभार कार्यक्रम में किया।
  • प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि वे सरकारी नौकरी का वादा नहीं कर सकते, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिलाने के लिए अपने नेटवर्क का उपयोग करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन दशक पुराने गढ़ बांकीपुर में जीत के बाद जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 10,000 युवाओं को नौकरी देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि वे यह पक्का करने की कोशिश करेंगे कि इन युवाओं को अगले एक से दो साल में नौकरी मिल जाए.

Advertisement

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के लोगों से अपील की कि वे अपने पढ़े-लिखे और बेरोजगार बच्चों के CV और बायोडाटा उनके ऑफिस में भेजें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उन्हें नौकरी दिलाने में अपने देश भर के कॉन्टैक्ट्स और नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे.

प्रशांत का बांकीपुर दौरा

प्रशांत किशोर मंगलवार, 11 अगस्त को बांकीपुर पहुंचे. उन्होंने 3 अगस्त को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीता था. चुनाव जीतने के बाद यह उनका बांकीपुर का पहला दौरा था. इंडिया टुडे से जुड़े रोहित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत ने एक आभार कार्यक्रम में बांकीपुर के वोटरों को उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने उसी कार्यक्रम में ही नौकरियों का वादा किया.

Advertisement
प्रशांत किशोर की सफाई

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनसे सवाल किया गया कि वे चुनाव जीतने के बाद 5-6 दिनों तक गायब रहे. उन्होंने जवाब दिया कि वे इस दौरान भी बांकीपुर के लोगों को फायदा पहुंचाने का प्लान बना रहे थे.

सरकारी नौकरी पर क्या बोले?

उन्होंने कहा कि वे देश भर की कंपनियों और लोगों के साथ अपने कॉन्टैक्ट्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे. इससे बांकीपुर के 10,000 काबिल युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां दिलाने में मदद करेंगे. प्रशांत किशोर ने साफ किया कि वे सरकारी नौकरी का वादा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं को शुरुआत में काम के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की दूसरी मीटिंग 5 घंटे चली, BJP को अच्छा नहीं लगा

Advertisement

प्रशांत किशोर ने जनता को समझाया कि जब बिहार में जनसुराज पार्टी सत्ता में आएगी, तो वे बिहार के अंदर नौकरी के मौके देने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में जनसुराज की सरकार बनने के बाद बिहार के युवाओं को बिहार में ही नौकरी मिलेगी. उन्हें दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा.

वीडियो: बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर, दतिया में नरोत्तम मिश्रा को झटका

Advertisement