'ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?', 'मेलोनी+ मोदी = मेलोडी', ‘पूकी लीडर्स’. X पर इस तरह के कमेंट्स की भरमार है. एक बार फिर #melodi ट्रेंड करने लगा है. वजह है पीएम मोदी का जेस्चर. बचपन में जन्मदिन पर हम जो टॉफी स्कूल ले जाकर दोस्तों में बांटते थे. आज वही टॉफी पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट किया है. इस जेस्चर का वीडियो शेयर कर मेलोनी ने मोदी को थैंक्यू भी कहा. मात्र 12 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट यूज़र्स और मीमर्स को उनका साल भर का कॉन्टेंट दे दिया है.
PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट में दी मेलोडी और इंटरनेट पर #melody का आ गया तूफान
Modi gifts Melody to Meloni: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'melody' टॉफी गिफ्ट की. इस जेस्चर का वीडियो शेयर कर जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को थैंक्यू भी कहा. मात्र 12 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट यूज़र्स और मीमर्स को उनका साल भर का कॉन्टेंट दे दिया है.


वीडियो में दुनिया के दो दिग्गजों के चेहरे पर बच्चों जैसी हंसी है. एक तरफ पीएम मोदी हैं, दूसरी तरफ पीएम मेलोनी हैं और बीच में ‘मेलोडी टॉफी’ (melody toffee) का पैकेट. इटैलियन पीएम ने अपने X हैंडल से इसे शेयर किया और लिखा ‘थैंक्यू फॉर द गिफ्ट’.
पीएम मोदी विदेश दौरे पर हैं और इस वक़्त इटली पहुंचे हैं. इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपने देश के खूबसूरत नजारे भी दिखाए और उन्हें कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. पीएम मोदी ने अपने X अकाउंट से ऐसी ही कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. पीएम ने लिखा,
‘मैं और जॉर्जिया मेलोनी इटली के colosseum एम्फीथियेटर घूमने गए. हमने इस दौरान बहुत सी चीज़ों पर बातें कीं. अब हम भारत-इटली की दोस्ती मज़बूत करने के लिए विस्तार से बात करेंगे.’
ये भी पढ़ें: 'आप बेस्ट, मैं आपकी तरह...', मेलोनी और PM मोदी की बात हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
#Melodi कब से ट्रेंड में?इटली की पीएम मेलोनी पहले भी कई बार पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए #Melodi लिख चुकी हैं. इस हैशटैग ने लवर्स और हेटर्स दोनों को कॉन्टेंट दिया जिसके बाद ये ट्रेंड में आ गया. G20 समिट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मेलोनी ने इसी हैशटैग के साथ पोस्ट किया था. 2024 में एक और तस्वीर उन्होंने ‘hi friends from #melodi’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया था. इस बार पीएम मोदी ने सरप्राइज दे दिया. दोनों नेताओं की पहली मुलाक़ात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में हुई थी. G20 शिखर सम्मलेन में जब दोनों नेता मिले तो ये साफ़ हो गया कि भारत-इटली का नया दौर शुरू होने वाला है.
वीडियो: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का AI से आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले यूपी से गिरफ्तार



















