The Lallantop

'मोदी विदेश में भारत का सम्मान बढ़ा रहे', शरद पवार ने इशारों-इशारों में राहुल को सुनाया

Sharad pawar on pm modi foreign visit: शरद पवार का बयान ऐसे समय में आया है, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी के विदेशी दौरे की आलोचना कर रहे हैं. राहुल गांधी ने सवाल किया कि जब एक तरफ पीएम नागरिकों से विदेशी यात्रा पर रोक लगाने की अपील कर रहे हैं तो वो खुद दौरे पर क्यों जा रहे हैं?

Advertisement
post-main-image
शरद पवार ने पीएम मोदी के दौरे का समर्थन किया. (फोटो-इंडिया टुडे)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई से विदेशी दौरे पर हैं. उनके इस दौरे को लेकर विपक्षी पार्टियों ने उन्हें घेरा और तीखे सवाल पूछे. विपक्ष ने तंज़ भरे लहजे में कहा कि इस वक़्त देश वैश्विक संकट का सामना कर रहा है और पीएम विदेश का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने पीएम का पक्ष लिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के हित में काम कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शरद पवार पीएम मोदी के समर्थन में उतरे

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, 

‘प्रधानमंत्री भारत के बाहर देश का सम्मान बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं. हमारे राजनीतिक विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन जब देश के सम्मान की बात आती है, तो राजनीतिक मतभेदों को बीच में नहीं लाना चाहिए.’

Advertisement

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा ये कोशिश की है कि जब देश के हित की बात हो तो सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर काम करें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव ने हमेशा देश के भविष्य को तरजीह दी है. वैसे ही पीएम मोदी भी देश के भविष्य और इज़्ज़त के बारे में सोचते हैं. 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के दौरे पर साधा निशाना

शरद पवार का बयान ऐसे समय में आया है जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी के विदेशी दौरे की आलोचना कर रहे हैं. राहुल गांधी ने सवाल किया कि जब एक तरफ पीएम नागरिकों से विदेशी यात्रा पर रोक लगाने की अपील कर रहे हैं तो वो खुद दौरे पर क्यों जा रहे हैं? 

पीएम मोदी इस वक़्त इटली में हैं. उन्होंने इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो भी सामने आया. राहुल गांधी ने इसपर तंज़ करते हुए लिखा, 

Advertisement

‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.’

Norway में पत्रकार के सवाल पर राहुल का तंज

इटली से पहले पीएम नरेंद्र मोदी नॉर्वे गए थे. वहां एक पत्रकार ने पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाया था. इसपर राहुल गांधी ने अपने X हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘जब कुछ भी छिपाने को नहीं होता, तो डरने की भी कोई बात नहीं होती. इंडिया की क्या इमेज बनती होगी, जब दुनिया एक कंप्रोमाइज्ड PM को घबराते हुए और चंद सवालों से भागते हुए देखती है?’ बता दें कि पीएम मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की यात्रा पर हैं. आज उनके विदेशी दौरे का आखिरी दिन है.

वीडियो: पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाने वाली पत्रकार हेले लिंग को MEA ने क्या जवाब द‍िया?

Advertisement