The Lallantop

पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये घटी एक्साइज ड्यूटी, तेल के दाम को लेकर अब घबराने की जरूरत नहीं

Petrol Diesel Price News Today: केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों और आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है. सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों के मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है. पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रखने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.

Advertisement
post-main-image
पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई है. (सांकेतिक फोटो: इंडिया टुडे)

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है. सरकारी आदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसका मतलब है कि इसमें 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. इसी तरह, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी भी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसमें भी 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या होती है एक्साइज ड्यूटी?

यह एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है जो सामान के प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग पर लगाया जाता है. यह टैक्स केंद्र सरकार को जाता है. इससे सामान का दाम बढ़ जाता है. भारत में पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) लगाती हैं. लेकिन अब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के हालिया दावों के मुताबिक, ईरान के साथ उनकी बातचीत ‘बहुत अच्छी’ चल रही है. ऐसा भी माना जा रहा है कि ट्रंप यह जंग खत्म करने का फैसला ले सकते हैं. इससे ऑयल मार्केट में नरमी देखने को मिली है और कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई है. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने यह उठाया है. हालांकि, पंप पर मिलने वाले पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल और डीजल कंपनियों को अपने घाटे को कम करने में मदद मिलेगी. 

Petrol Diesel Price News Today
26 मार्च को जारी एक सरकारी आदेश के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है. (फोटो: ANI)

ये भी पढ़ें: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ गए, आप जो पेट्रोल भरवाते हैं उसकी भी अपडेट है

ड्यूटी में कटौती का असर कंपनियों के मार्जिन और पूरे बिजनेस पर पड़ सकता है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले दिनों में फ्यूल की कीमतें और क्रूड ऑयल की कीमतें कैसे बदलती हैं.

Advertisement
कंपनियों को हो रहा था बहुत बड़ा घाटा

ईरान जंग के बाद से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गईं. इससे कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया था कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में 30% से 50% तक की बढ़ोतरी हुई है. भारत में तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल पर 24 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर का घाटा सह रही हैं. सरकार का कहना है कि अब तेल पर टैक्स घटाने के फैसले से तेल कंपनियों पर दबाव कम होगा और आम आदमी के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी.

पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों से होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे. इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालातों पर भी चर्चा हो सकती है. बताया जा रहा है कि चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बातचीत में शामिल नहीं होंगे.

वीडियो: पेट्रोल पंप का हाल दिखा रहे पत्रकार की पिटाई, वीडियो आया सामने

Advertisement