The Lallantop

पुलिस को मिला एक गुमनाम खत, शादी से बच गई 9वीं क्लास की बच्ची, कहानी हैरान कर देगी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक 16 साल की नाबालिग बच्ची की शादी रोक दी गई. नाबालिग की शादी जबरदस्ती कराई जा रही थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के SP को एक मुखबिर ने चिट्ठी लिखकर इस मामले की सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और बच्ची की शादी रुकवा दी.

Advertisement
post-main-image
सिंगरौली पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी रोकी. (फोटो- @singrauli_sp)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नाबालिग लड़की की शादी को पुलिस ने दखल देकर रोक दिया, जब उसकी जगह उसकी छोटी बहन की शादी कराने की योजना बनी थी।
  • शादी से पहले लड़की के भाग जाने और सामाजिक कलंक के डर के कारण परिवार ने उसकी छोटी बहन की जगह शादी कराने का निर्णय लिया था।
  • पुलिस को गुमनाम सूचना मिलने पर नाबालिग को बचाया गया और उसे काउंसलिंग तथा सुरक्षा के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की की शादी तय हुई. लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थी. लिहाजा, शादी से एक हफ्ते पहले वह घर छोड़कर चली गई. इससे परिवार मुश्किल में पड़ गया. शादी की तैयारी में काफी पैसा खर्च हो गया था. कथित सामाजिक ‘कलंक’ भी लगने का डर था. ऐसे में परिजन ने एक बड़ा फैसला लिया. लड़की की जगह पर उसकी नाबालिग छोटी बहन की शादी उसी लड़के से कराने की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन बारात आने से कुछ देर पहले ही इसकी भनक पुलिस को लग गई. पुलिस ने मामले में तत्काल दखल दिया, जिसके बाद नाबालिग की शादी रोक दी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिस नाबालिग की शादी कराई जा रही थी, वह 9वीं क्लास में पढ़ती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगरौली के एसपी शियाज केएम को एक गुमनाम चिट्ठी मिली थी. शियाज 2020 बैच के एकदम युवा आईपीएस अफसर हैं. उनके नाम से आई चिट्ठी में इस शादी की पूरी जानकारी दे दी गई थी. फिर क्या था. शियाज ने महिला थाने को अलर्ट किया. इसके बाद महिला पुलिस और जिला महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम सीधे लड़की के घर पहुंच गई. बारात आने ही वाली थी. इसके कुछ घंटे पहले ही पुलिस शादी वाले घर पर आ धमकी. 

Singrauli
सिंगरौली पुलिस का पोस्ट.

पुलिस ने तत्काल शादी रोकवा दी और नाबालिग लड़की को अपनी कस्टडी में ले लिया. इसके अलावा उसके काउंसलिंग और आगे की सुरक्षा को देखते हुए बच्ची को उसकी मां के साथ बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया. मामले की पुष्टि सिंगरौली के SP शियाज केएम ने भी की है. अपने बयान में एसपी ने कहा कि वह उस गुमनाम सूचना देने वाले के काफी शुक्रगुजार हैं, जिसकी वजह से वो लड़की को बचा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली से सर्वे करने आई थी, युवती को भीड़ ने 'बच्चा चोर' कहकर मारा, कपड़े भी फाड़े

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ऑफिस में जो चिठ्ठी भेजी गई थी उसमें बताया गया था कि 19 जून 2026 को एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी की जा रही है.

वीडियो: CJP के प्रोटेस्ट में टाइम को लेकर क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement