The Lallantop

नागपुर के लड़के का NEET सेंटर अबू धाबी दिया, NTA ने क्या किया?

Abu Dhabi Exam Center: NTA ने महाराष्ट्र के एक छात्र को NEET-UG री-एग्जाम के लिए अबू धाबी में सेंटर अलॉट कर दिया है. परीक्षा में एक दिन बचा है, इसलिए NTA को जानकारी दी गई. अब NTA अपनी गलती ठीक करने में लगा है.

Advertisement
post-main-image
NTA ने छात्र अब्दुल्लाह का एग्जाम सेंटर अबू धाबी में दे दिया. (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एक छात्र को उसकी पसंदीदा नागपुर के बजाय अबू धाबी में परीक्षा केंद्र प्रदान किया, जिसके बाद NTA ने सुधारात्मक कदम उठाने की घोषणा की।
  • यह गलती NTA के सॉफ्टवेयर डेटाबेस में पुराने विदेश परीक्षा केंद्रों की सूचियों के कारण हुई, जिससे तकनीकी त्रुटि की वजह से गलत केंद्र आवंटित हुआ।
  • NTA ने शिकायत मिलने पर छात्र को सही केंद्र नागपुर में स्थानांतरित करने और नया एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, जिससे परीक्षा में भाग लेने की तैयारी उत्तरदायी तरीके से हो सके।
author-image
योगेश पांडे

NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कितनी सतर्क है, इसकी एक मिसाल महाराष्ट्र के एक छात्र के एडमिट कार्ड में देखने को मिली. छात्र ने एग्जाम सेंटर के लिए नागपुर, भंडारा और वर्धा चुना था, लेकिन एजेंसी ने उसे हजारों किलोमीटर दूर सरहद पार अबू धाबी का सेंटर अलॉट कर दिया. परीक्षा में एक दिन बचा है. छात्र के पास ना पासपोर्ट और ना वीजा. मामले ने तूल पकड़ा तो NTA हरकत में आया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को होना है. आजतक से जुड़े योगेश पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब ने एग्जाम सेंटर के लिए नागपुर, भंडारा और वर्धा को अपनी पसंद के रूप में चुना था. लेकिन NTA ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में सेंटर अलॉट कर दिया. इससे पहले भी उनका एग्जाम सेंटर नागपुर में ही था. 

neet admit card
(फोटो: ITG)

एडमिट कार्ड में सेंटर का नाम ‘अबू धाबी इंडियन स्कूल’ लिखा है. यह यूएई में भारतीय समुदाय के लिए बना एक गैर-लाभकारी प्राइवेट स्कूल है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली से एफिलिएटेड इस स्कूल में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई होती है.

Advertisement
Abu Dhabi Exam Center
(फोटो: ITG)
NTA ने क्या कहा?

NEET एग्जाम की तरह इसका री-एग्जाम कराने की जिम्मेदारी भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर है. अब्दुल्लाह को अबू धाबी सेंटर देने का मामला NTA के पास पहुंचा, तो उसके अधिकारी हरकत में आए. X पर प्रतिक्रिया देते हुए NTA ने लिखा,

“शिकायत पर ध्यान दिया जा रहा है और कैंडिडेट को अगले कुछ घंटों में सही वेरिफिकेशन के बाद नागपुर में एक सेंटर दिया जाएगा.”

neet
NTA का जवाब. (X)
विदेशों में NEET एग्जाम सेंटर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) विदेशों में रहने वाले भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए भारत से बाहर भी एग्जाम सेंटर तय करती है. ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक, 2026 के लिए यूएई (UAE) में दो सेंटर्स पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है- द इंडियन हाई स्कूल (दुबई) और शारजाह इंडियन स्कूल (शारजाह). 

Advertisement

इससे पहले कई बार ‘अबू धाबी इंडियन स्कूल’ (अबू धाबी) को भी NEET UG एग्जाम के लिए सेंटर बनाया गया है. इसलिए NTA के सॉफ्टवेयर डेटाबेस में पहले से मौजूद पुराने एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट की वजह से यह तकनीकी गड़बड़ी हुई.

कांग्रेस नेता ने जताई नाराजगी

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. अनीस अहमद ने इस मामले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि NTA ने परीक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. उन्होंने मांग की कि छात्र के लिए तुरंत संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाए. उन्होंने कहा कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है. ऐसे में 24 से 48 घंटे के भीतर पासपोर्ट और वीजा बनवाकर उसे एग्जाम देने के लिए विदेश भेजना मुमकिन ही नहीं है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने Telegram को दिया झटका, NEET एग्जाम से पहले तक लगा रहेगा बैन

NTA ने अपनी गलती मानी

इस गड़बड़ी के बाद छात्र के परिवार ने तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. परिवार का कहना है कि NTA अधिकारियों ने इसे तकनीकी गलती बताया है. छात्र के पिता ने आज तक से कहा, 

"हमने एग्जाम सेंटर के लिए नागपुर, भंडारा और वर्धा की प्राथमिकता दी थी, लेकिन इसके बावजूद हमें अबू धाबी का सेंटर दे दिया गया."

undefined

कांग्रेस नेता डॉ. अनीस अहमद ने बताया कि देर रात हुई बातचीत में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शनिवार, 20 जून को शाम चार बजे तक छात्र को नागपुर का एग्जाम सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा और नया एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, नया एडमिट कार्ड मिलने तक छात्र और उसके परिवार की चिंता बनी हुई है.

वीडियो: नीट के बाद अब UPSC Prelims 2026 पेपर लीक का आरोप

Advertisement