The Lallantop

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' दिखाकर IIM के प्रोफेसर ने छात्रों को क्या सिखाया?

IIM Ahmedabad के एक प्रोफेसर ने छात्रों को Research Methodology पढ़ाने के लिए Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar के एक सीन का इस्तेमाल किया. प्रोफेसर का यह तरीका अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
प्रोफेसर के 'धुरंधर' के एक सीन से रिसर्च पढ़ाने का वीडियो वायरल हुआ. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IIM अहमदाबाद के एक प्रोफेसर ने अपनी क्लास में ‘धुरंधर’ फिल्म के सीन का उपयोग करते हुए क्लस्टर सैंपलिंग और स्ट्रैटिफिकेशन की स्टैटिस्टिकल कॉन्सेप्ट समझाई।
  • बहुत से छात्रों को रिसर्च मेथोडोलॉजी और स्टैटिस्टिक्स के जटिल टॉपिक्स समझने में कठिनाई होती है, जिसे ध्यान में रखकर इस फिल्मी सीन के माध्यम से शिक्षण किया गया।
  • इस वीडियो को वायरल होने के बाद, छात्रों और अन्य लोगों में जटिल रिसर्च कॉन्सेप्ट्स को समझने के नए तरीके को लेकर चर्चा और रुचि बढ़ी है।

स्टैटिस्टिक्स और रिसर्च मेथोडोलॉजी समझनी हो, खासकर ‘क्लस्टर सैंपलिंग और स्ट्रैटिफिकेशन’ जानना हो तो एक नया तरीका मार्केट में आया है. वो है रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’. दरअसल, IIM अहमदाबाद के एक प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो ‘धुरंधर’ फिल्म के एक सीन के जरिए छात्रों को रिसर्च मेथोडोलॉजी समझाते हुए दिखाई दे रहे है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये वीडियो IIM अहमदाबाद के ही एक छात्र प्रखर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. छात्रों से भरी क्लास में प्रोजेक्टर पर ‘धुरंधर’ फिल्म का एक सीन चल रहा है. सीन में रणबीर सिंह यानी ‘हमजा’ और दानिश पंडोर यानी ‘उजैर बलोच’ डायलॉग बोल रहे हैं.

छात्र ने बताया कि प्रोफेसर भी सीन और एक्टर्स के डायलॉग को 'क्लस्टर सैंपलिंग और स्ट्रैटिफिकेशन' से जोड़ते हुए, स्टूडेंट्स को समझा रहे हैं. 

Advertisement

IIM के छात्र ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,

‘सिर्फ IIM अहमदाबाद में गैंग की लड़ाई का सीन स्टैटिस्टिक्स का सबक बन सकता है. लियारी जीतो, पाकिस्तान जीतो- क्लस्टर सैंपलिंग. बलोच गैंग और पठान गैंग अलग-अलग ग्रुप हैं- स्ट्रैटिफिकेशन.’

प्रखर ने आगे वीडियो के कैप्शन में लिखा कि एक ही पल में आप गैंग की दुश्मनी को देख रहे होते हैं, लेकिन दूसरे ही पल आप सर्वे डिजाइन और रिसर्च मेथोडोलॉजी पर डिस्कशन करने लगते हैं.

Advertisement

दरअसल, कई दफा ऐसा होता है कि रिसर्च पढ़ने और करने वाले छात्रों को इससे जुड़े मेथाडोलॉजी को समझने और पढ़ने में समस्या होती है. ऐसे में IIM के प्रोफेसर ने इस टॉपिक को आसान भाषा में समझाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया. उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म के सीन के जरिए छात्रों को यह भी समझाया कि किस तरह से स्टैटिस्टिकल सैंपलिंग के तरीकों को आप मौजूदा दुनिया पर अप्लाई कर सकते हैं.

प्रोफेसर के पढ़ाने का यह तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसकी जमकर तारीफ कह रहे हैं कि कैसे जटिल कॉन्सेप्ट्स को आसानी से समझा दिया गया.

वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप ईरान का फ्रीज़ किया हुआ पैसा लौटाने को तैयार, समझौते की शर्तों पर

Advertisement