The Lallantop

नोएडा में थार से युवक को टक्कर मारने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Noida Thar Hit Case: युवक सौरभ ने बताया कि हमलावरों ने पहले उसे लाठी, डंडों, ब्लेड और चाकू से बुरी तरह मारा और फिर दो बार थार चढ़ाई. FIR में अमन अवाना, आकाश अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान के नाम शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. (X @noidapolice)
author-image
अरविंद ओझा

नोएडा के सेक्टर 53 में महिंद्रा थार एसयूवी (Mahindra Thar) से युवक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो आरोपियों- अमन अवाना और आकाश अवाना को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले को छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी (SHO) श्याम बाबू शुक्ला और चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना सोमवार, 2 जून की है, जिसमें आरोप है कि एक युवक को आरोपी ने थार से टक्कर मारी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दिखता है कि युवक खून से लथपथ होकर जान बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे तेज रफ्तार थार से टक्कर मारी गई, जिससे वो हवा में उछलकर नाली में जा गिरा.

इंडिया टुडे से जुड़े भूपेंद्र चौधरी और अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुुलिस को 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मदद मिली है. जिस थार से युवक को टक्कर मारी गई, उसका 68,500 रुपये का चालान काटा गया है. गौतबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर ने निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

Advertisement

इस मामले में ADCP सुमित शुक्ला ने बताया,

"दिनांक 2 जून 2025 को थाना सेक्टर 24 पर सौरभ यादव द्वारा आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान एवं कुनाल चौहान के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था. अभियुक्तगणों द्वारा सौरभ यादव एवं उसके भाई सुमित यादव के साथ काफी मारपीट की गई. उपरोक्त घटना में एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें अमन अवाना द्वारा थार गाड़ी से सौरभ यादव को टक्कर मारी गई थी."

उन्होंने आगे बताया,

Advertisement

"आज उपरोक्त अभियुक्त के मुख्य आरोपीगण अमन अवाना और आकाश अवाना को गिरफ्तार किया गया है. घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को पहले ही जब्त किया जा चुका है. उपरोक्त दोनों अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा."

पीड़ित युवक सौरभ ने बताया कि हमलावरों ने पहले उसे लाठी, डंडों, ब्लेड और चाकू से बुरी तरह मारा और फिर दो बार थार चढ़ाई. FIR में अमन अवाना, आकाश अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- नोएडा में थार का 'आतंक', पहले युवक को पीटा फिर SUV से मारी टक्कर, उछलकर नाले में जा गिरा

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धाराओं- 110 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत FIR दर्ज की गई है.

आरोपी अमन और आकाश ने पूछताछ में माना कि इंस्टाग्राम पर कॉमेंट को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ. हालांकि, पीड़ित सौरभ और उसके छोटे भाई ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उनका आरोपियों से कोई लेना-देना नहीं था. उनका कहना है कि वे सिर्फ एक दोस्त की मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे.

वीडियो: शर्मिष्ठा की शिकायत करने वाला हुआ लापता, पिता ने दावे में क्या बताया?

Advertisement