The Lallantop

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कुछ बड़ा होने वाला है? शाम तक सारी दुकानें बंद करने के निर्देश

New Delhi Traders Association ने एक नोटिस जारी किया. नोटिस में Connaught Place में स्थित सभी दुकानों को बंद करने की बात कही गई.

Advertisement
post-main-image
कनॉट प्लेस की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी. (फोटो- आज तक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानों, रेस्टोरेंट और दफ्तरों को 23 जुलाई शाम 6:30 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है।
  • यह आदेश इलाके में सुरक्षा कारणों और प्रदर्शन की वजह से संभावित क्षति से बचाव के लिए जारी किया गया है, जिसमें ‘गंभीर स्थिति’ को लेकर सतर्कता बरती गई है।
  • इस आदेश के बाद पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पासपोर्ट रद्द करने की संभावना जताई है, साथ ही राजनीतिक नेताओं ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) की सभी दुकानों, रेस्टोरेंट और दफ्तरों को बंद करने का एडवाइजरी जारी किया गया है. यह फैसला नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की ओर से लिया गया है. एडवाइजरी  में CP में 23 जुलाई की शाम 6.30 बजे तक सब कुछ बंद कर देने की बात कही गई है. NDTA ने इस आदेश के लिए इलाके की ‘गंभीर स्थिति’ और ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला दिया है. 

Advertisement
'गंभीर स्थिति' पर फैसला 

गुरुवार को जारी इस एडवाइजरी  में बताया गया कि NDTAके अध्यक्ष अतुल भार्गव ने NDMC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से फोन पर बात हुई. इसके बाद कनॉट प्लेस के आसपास की ‘गंभीर स्थिति’ को देखते हुए ये सख्त निर्देश दिया है. दुकान के मालिकों से अपील की गई है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन करें ताकि इलाके में प्रदर्शन की वजह से किसी तरह की संपत्ति या मानवीय नुकसान से बचा जा सके. 

NDTA
NDTA की एडवाइजरी .

मामला सियासी भी हो गया है. NDTA के एडवाइजरी  पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन आया है. उन्होंने मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए एक्स पर लिखा, 

Advertisement

‘कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 बजे बंद करने का आदेश. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एम्बुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?’

Arvind Kejariwal
अरविंद केजरीवाल का पोस्ट.

यह भी पढ़ें: 'एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिर जाएगी', अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को क्या-क्या कह दिया?

केजरीवाल के दावे से पहले सुबह-सुबह कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे के एक बयान ने ध्यान खींचा. उन्होंने एक्स पर लिखा,

Advertisement

‘मुझे खबर मिली है कि सरकार और BJP सोशल मीडिया पर पूरी तरह से रोक लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वे प्लेटफॉर्म पर दबाव डालकर (सरकार की आलोचना वाले) कॉन्टेंट हटवा रहे हैं. क्योंकि, वो किसी भी सूरत में देश के प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के वीडियो को नहीं दिखाना चाहते. वो शायद फुटेज को दबाने की कोशिश करें, लेकिन सच को नहीं दबा सकते.’

Priyank Kharge
प्रियांक खरगे का पोस्ट.

इस सबके बीच आजतक ने पुलिस के टॉप अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रोटेस्ट के नाम पर जो भी दंगा करता पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उसका पासपोर्ट भी रद्द किया जा सकता है.

वीडियो: महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में DCP संदीप लांबा पर क्या एक्शन लिया गया?

Advertisement