नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. 16 जुलाई को NEET-UG री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट आया. लेकिन कुछ छात्रों का दावा है कि रिजल्ट में गड़बड़ियां पाई गई हैं. एक स्टूडेंट का दावा है कि उसकी OMR शीट में 609 नंबर आए थे. लेकिन फाइनल रिजल्ट में उसके नंबर आधे से भी कम हो गए.
पहले 609 फिर 540, उसके बाद 167 ही रह गए... NEET रिजल्ट में बार-बार बदले छात्रा के नंबर!
NEET-UG Result: NEET-UG एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई को आया. जिसके बाद NTA पर सवाल खड़े होने लगे. एक छात्रा ने दावा किया है कि OMR में उसके नंबर ज्यादा थे, जिसे बाद में फाइनल रिजल्ट में घटा दिया गया. NTA ने भी इस पर जवाब दिया है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्या सिंह ने बताया कि जब उन्होंने 13 जुलाई को OMR शीट से नंबर मिलाए, तब उनके कुल 609 नंबर आ रहे थे. तब प्रश्नों के क्रम-ऊपर नीचे थे. उन्होंने इसे लेकर NTA को पत्र लिखकर शिकायत की. फिर एक दूसरा OMR शीट जारी किया गया. इसमें प्रश्नों का क्रम ठीक था, मगर उनके नंबर पहले से कम आ रहे थे.
इसके बाद 16 जुलाई को NTA ने रिजल्ट जारी किया. जब आर्या ने अपना रिजल्ट चेक किया तो केवल 540 नंबर ही आ रहे थे. जो ओरिजनल जोड़े गए नंबर से 69 नंबर कम थे. परिवार ने कई बार रिजल्ट रिफ्रेश कर चेक किया, फिर उसे एक ग्लिच मानकर छोड़ दिया. रात के 2 बजे NTA की साइट पर रिजल्ट फिर बदल गया. इस बार आर्या को पेपर में केवल 167 नंबर मिले. यानी एक ही एग्जाम के तीन रिजल्ट आए.
अब आर्या ने इसके खिलाफ शिक्षा मंत्रालय और NTA में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने OMR शीट के साथ रिजल्ट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं.
ये भी पढ़ें: 'MBBS में सीनियर सिटिजन को आरक्षण क्यों नहीं?' 71 साल के NEET एस्पिरेंट हाईकोर्ट पहुंच गए
रिपोर्ट के मुताबिक, NTA ने बताया है कि OMR शीट में कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी. NTA ने OMR शीट को AI जनरेटेड बताते हुए फर्जी ठहरा दिया है. हालांकि NTA ने आर्या के दावों का ठीक-ठीक जवाब नहीं दिया है.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आर्या के 2025 के NEET-UG एग्जाम रिजल्ट के दौरान भी ऐसी गड़बड़ी हुई थी. चूंकि उनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे इसलिए वो शिकायत नहीं कर पाईं. आर्या उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता राकेश सिंह रिटायर्ड आर्मी अधिकारी हैं.
ये केस अकेले आर्या के साथ नहीं है. एक दूसरे केस में अयोध्या की रहने वाली आरुषि पटेल का भी रिजल्ट बदला है. उनका दावा है कि रिजल्ट जारी करने के बाद उनके नंबर कम हो गए थे.
वीडियो: NEET Result में गड़बड़ी के आरोप पर NTA ने क्या जवाब दिया?









