The Lallantop

Sikkim Tunnel Collapse: भूस्खलन से सुरंग का गेट बंद हुआ, 7 मज़दूरों की मौत, कई अंदर फंसे

Sikkim tunnel collapse: सिक्किम में एक टनल के पास भूस्खलन के बाद गेट बंद हो गया. टनल के अंदर करीब 27 मजदूर काम कर रहे थे, जो वहीं फंस गए. 27 में से 7 की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 20 अभी भी अंदर फंसे हैं. NDRF, SDRF, जिला पुलिस बचाव अभियान में जुटी है.

Advertisement
post-main-image
सिक्किम के सुरंग में फंसे रहने से सात मज़दूरों की मौत हो गई है. (फोटो-इंडिया टुडे)

सिक्किम के नामची ज़िले में 20 जुलाई को एक अंडर कंस्ट्रक्शन टनल के बाहर लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी वजह से टनल का गेट बंद हो गया. टनल के अंदर करीब 27 मजदूर काम कर रहे थे, जो वहीं फंस गए. 27 में से 7 की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 20 अभी भी अंदर फंसे हैं. उनके रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, टनल के अंदर मीथेन गैस के लीक होने की आशंका है. जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो रहा है. अधिकारियों के बताया कि जहरीली गैस की वजह से शुरुआती रेस्क्यू टीम्स को कई बार पीछे लौटना पड़ा. पतली सुरंग के अंदर दिखना मुश्किल हो गया है.

बचाव अभियान शुरू

जिला प्रशासन को हादसे की जानकारी 20 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली. इसके बाद NDRF, SDRF, जिला पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया. लेकिन सुरंग के अंदर मीथेन गैस और ऑक्सीजन की कमी की वजह से बचाव कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. और उन्हें ऑपरेशन बीच में ही रोकना पड़ा. इस दौरान कई बचावकर्मी बीमार भी पड़ गए.

AMBULANCE
सुरंग के बाहर एम्बुलेंस. 

बचाव अभियान को तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल से गैस से बचाव वाले स्पेशल सुरक्षा उपकरणों से लैस एक विशेषज्ञ टीम बुलाई गई. इसके अलावा पाक्योंग और सिलीगुड़ी में तैनात NDRF की दूसरी बटालियन के जवानों और राहत एजेंसियों को भी मौके पर भेजा गया.

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी सुरंग हादसा: मजदूरों को बाहर लाने में क्यों हो रही देर, अब क्या देख ड्रिलिंग रोक दी गई?

Advertisement
कैसे हुई घटना? 

ये सुरंग तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है. अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के अंदर करीब 1.5 किलोमीटर तक मीथेन गैस भर गई थी. माना जा रहा है कि इस गैस को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान धमाका हुआ, जिससे सुरंग के अंदर लैंडस्लाइड हो गया और सुरंग का एक हिस्सा मलबे से बंद हो गया. हादसे के तुरंत बाद कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई मजदूर सुरंग के अंदर ही फंस गए. जिसमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों के शवों को सिंगतम जिला अस्पताल और नामची जिला अस्पताल भेजा गया है. नामची की जिला कलेक्टर अनूपा तामलिंग ने बताया,

‘शुरुआती अनुमान के मुताबिक सुरंग के अंदर करीब 27 मजदूर फंसे हो सकते हैं. हालांकि, सुरंग के भीतर की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के कारण अभी फंसे लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है.’

अंदर फंसे हुए लोगों की गिनती कंफर्म नहीं है. बस अनुमान है कि करीब 27 लोग फंसे थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. 

वीडियो: सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों ने कैसे काटे 17 दिन, पता लगी असली कहानी

Advertisement