नरेंद्र मोदी सरकार के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना प्रोटेस्ट खत्म कर दिया. मोदी सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि प्रदर्शनकारियों की सारी मांगे मान ली गई हैं. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने प्रदर्शनकारियों से वापस घर लौटने की अपील की है. साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंंत्री जेपी नड्डा और PMO में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहें. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी की ओर उनके प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका मौजूद रहे.
कॉकरोच पार्टी ने प्रोटेस्ट खत्म करने का किया ऐलान, मोदी सरकार ने क्या सारी मांगें मान लीं?
कॉकरोच जनता पार्टी ने तत्काल प्रभाव से आंदोलन खत्म करने की घोषणा करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर से वापस लौटने की अपील की है. सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई बैठक के बाद ये घोषणा हुई. सरकार ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं.

सौरव दास ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है. इसके साथ ही सरकार ने उनकी बाकी मांगे भी मान ली हैं. उन्होंने बताया,
सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए सारे FIR रद्द करेगी. दिल्ली में हुई FIR की कॉपीज 3 से चार दिन में हमको मिल जाएगी और जल्दी ही इसे रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही भविष्य में किसी भी CJP ऑर्गनाइजर के खिलाफ इस मामले में कोई एक्शन नहीं होगा.
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने समझौते के बारे में बताते हुए कहा कि 28 जुलाई को सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म करने के लिए लिखित में गारंटी देगी. उन्होंने बताया कि उनकी ओर से एक करोड़ के मुआवजे की मांग की थी. उनकी इस मांग को भी सरकार ने मांग ली है. हालांकि सरकार ने मुआवजे की राशि को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया है. आशुतोष ने आगे बताया,
जेपी नड्डा ने मांगों पर दी सहमतिहमारी तरफ से शिक्षा में सुधार के लिए सरकार को एक पांच पॉइंट का चार्टर सौंपा है. हम डिमांड चार्टर को लेकर चार हफ्ते में सरकार से मिलेंगे.
आशुतोष और सौरव दास के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा,
आज सौरव दास और रांका जी के साथ हमारी तीसरी मुलाकात है. आज भी लंबी बातचीत हुई. ये एक रिटेन मसौदा लेकर आए थे. साथ में प्रदर्शन में हुए केस की फाइल थी. उस पर डिटेल में चर्चा हुई. इनकी मांग थी कि प्रदर्शनकारियों पर कोई एक्शन न हो. दिल्ली पुलिस और बीजेपी रूल्ड स्टेट उन पर कोई एक्शन न ले. हमने ये मांग मान ली है. भविष्य में भी इस एक्टिविटी के लिए किसी पर कोई FIR नहीं होगी.
जेपी नड्डा ने मुआवजे की मांग पर कहा,
दूसरी बात मुआवजे की है. सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ-साफ कहा है कि किसी बच्चे की जान जाए तो हम उससे सहानुभूति रखते हैं. हम कानून के हिसाब से इनके परिवार को मैक्सिमम मुआवजा देंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से पेश पांच पॉइंट के चार्टर पर जेपी नड्डा ने बताया की परीक्षा सुधार से जुड़े दो भी चार्टर उनको मिले हैं उस पर सरकार विचार करेगी. साथ ही इस पर सीजेपी के डेलिगेशन से भी बात करेगी. उन्होंने आखिर में कहा,
आंदोलन खत्म करने की घोषणासरकार ने आपकी सभी मांगों को मान लिया है. अब आप आंदोलन खत्म करें और शांतिपूर्वक हम लोग आगे की ओर बढ़ें.
जेपी नड्डा की ओर से सीजेपी की मांगों पर सहमति जताने के बाद सौरव दास ने कहा कि इस उम्मीद के साथ कि तय टाइमलाइन पर सभी मांगें पूरी की जाएंगी, कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन खत्म करती है. हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं. इसलिए सभी प्रोटेस्टर्स शांतिपूर्वक अपने घर जाएं.
सौरव दास के इस बयान के बाद अब तक शांत बैठे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनसे कहा कि तत्काल प्रभाव से आंदोलन खत्म करने की घोषणा कीजिए. उसके बाद आशुतोष रांका ने माइक संभालते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी तत्काल प्रभाव से इस आंदोलन को खत्म करती है. सीजेपी की इस घोषणा के साथ ही प्रदर्शनकारी जंतर मंतर से वापस लौटने भी लगे हैं.
वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में कुणाल कामरा का विवादित बयान










