The Lallantop

मुर्शिदाबाद: ग्रीन सिग्नल के बावजूद खुला था फाटक, रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा, 2 बच्चों की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक तेज रफ़्तार पैसेंजर ट्रेन ने एक स्कूल वैन को टक्कर मारी जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में एक 50 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी फिर भी फाटक खुला हुआ था.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल में एक ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मारी जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 17 जुलाई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तेज़ रफ्तार नबद्वीप धाम एक्सप्रेस ट्रेन ने गोबिंदपुर रेलवे गेट पर स्कूल वैन को टक्कर मारी, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोग मारे गए।
  • घटना का कारण यह था कि लाइनों के फ़ाटक को ट्रेन गुजरने के बाद दोबारा खोल दिया गया, जिससे स्कूल वैन और बुज़ुर्ग साइकिल चालक रेल पटरी पार करने की कोशिश कर रहे थे।
  • इस घटना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में जारी है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में 17 जुलाई को एक तेज रफ़्तार ट्रेन ने दो बच्चों समेत तीन लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक 50 साल के शख्स की भी मौत हो गई है. बताया गया कि गोबिंदपुर रेलवे गेट पर एक पैसेंजर ट्रेन ने टाटा सूमो स्कूल वैन को टक्कर मारी जिसमें बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वैन में सवार बाकी बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है. 

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के कुछ ही देर पहले हावड़ा को जाने वाली नबद्वीप धाम एक्सप्रेस उस रेलवे गेट से गुज़री थी. पुलिस के मुताबिक, ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद था. फिर उसे दोबारा खोल दिया गया, जबकि नबद्वीप धाम के बाद एक पैसेंजर ट्रेन भी वहां से गुजरने वाली थी. पुलिस का कहना है कि इसी दौरान ये घटना घटी.  

स्कूल जा रहे बच्चों को कुचला

रिपोर्ट के मुताबिक, जब स्कूल वैन के ड्राइवर ने फाटक खुला देखा तो क्रॉस करने की कोशिश की. उसी वक़्त एक बुज़ुर्ग व्यक्ति साइकिल पर बैठकर रेल की पटरी पार कर रहा था. पुलिस का कहना है कि तभी निम्तिता-कटवा लोकल ट्रेन तेज़ रफ्तार में आई और स्कूल वैन को कुचल दिया. 

Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया कि इस घटना में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रेल की पटरी से बाहर हो गई. जबकि बच्चे गाड़ी के अंदर ही फंसे रह गए. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गोबिंदपुर गांव के रहने वाले थे और बुज़ुर्ग की पहचान 50 साल के जमशेद शेख के तौर पर हुई है. 

ये भी पढ़ें: वो रेल हादसा, जिसमें नीलगाय की वजह से ट्रेन से ट्रेन भिड़ी और 300 से ज्यादा लोग मारे गए

पुलिस ने क्या बताया?

लोकल लोगों ने बताया कि बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घटना वाली जगह पर पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की. फिर बरहमपुर पुलिस थाने को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और तीन बच्चों और वैन ड्राइवर को तुरंत अस्पताल भेजा. घायलों का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

अब रेलवे पुलिस और लोकल पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है. मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है.   

वीडियो: माटुंगा रेलवे ब्रिज पर मुंबई पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी, पर केस चोरी का दर्ज हुआ

Advertisement