The Lallantop

16 घंटे की पढ़ाई, इंस्टाग्राम बंद... NEET टॉपर्स ने बताया कैसे मिली इतनी बड़ी कामयाबी

NEET UG 2026 Exam में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने टॉप किया है. आर्यन के साथ हरियाणा के पांशुल बंसल ने भी टॉप किया. दोनों टॉपर्स ने 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं. कैसे मिली सफलता दोनों ने बताया है.

Advertisement
post-main-image
आर्यन गुप्ता (बाएं) और पांशुल बंसल ने नीट में टॉप किया है (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने समान रूप से 715 नंबर लेकर टॉप किया।
  • नीट-यूजी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर कई विवाद और पेपर लीक की घटनाओं के कारण देरी हुई, जिससे परीक्षार्थियों और संस्थान दोनों में तनाव की स्थिति बनी।
  • रिजल्ट जारी होने पर 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, जो अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल और आयुष कोर्सेस में दाखिले के लिए पात्र हैं और आगे कॉउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

तमाम विवादों और पेपर लीक के बाद नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस एग्जाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने टॉप किया है. आर्यन के साथ हरियाणा के पांशुल बंसल ने भी टॉप किया. दोनों टॉपर्स ने 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं. NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 जुलाई को देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और बाकी संबंधित कोर्स में एडमिशन के लिए 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

काफी विवादों के बाद आखिरकार नीट का रिजल्ट जारी हो ही गया. इस रिजल्ट के बाद टॉप करने वाले आर्यन गुप्ता का बयान भी सामने आया. आर्यन ने कहा, 

‘मैंने बहुत मेहनत की. कई रातें ऐसी थीं जब मैं सो भी नहीं पाता था. मुझे लगता है कि मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. अभी भी ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं. मेरा परिवार और टीचर्स भी बहुत खुश हैं. आखिरी दिनों में मैं रोज़ 16 से 17 घंटे पढ़ाई करता था. मैं ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर का डॉक्टर) बनना चाहता हूं. इसकी वजह ये है कि जब मैं तीसरी क्लास में था, तब मेरी दादी की कैंसर से मौत हो गई थी. उस समय मुझे बहुत दुख हुआ था. हमारे परिवार में कई लोग डॉक्टर हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें बचा नहीं पाए. तभी मैंने तय कर लिया था कि मैं बड़ा होकर कैंसर का इलाज करने वाला डॉक्टर बनूंगा.’

Advertisement

आर्यन ने नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से कहा कि उन्हें अपने टीचर्स पर विश्वास रखना चाहिए. ओवरथिंक न करके ईमानदारी से मेहतन करनी चाहिए. वहीं नीट के दूसरे टॉपर पांशुल बंसल का बयान भी आया. उन्होंने कहा, 

‘हमें रिजल्ट पर फोकस नहीं करना चाहिए. बस अपनी जर्नी पर ध्यान दो, रिजल्ट अपने आप आएगा. मेरा लक्ष्य था कि मुझे बस कोई टॉप लेवल का कॉलेज मिल जाए. नीट टॉप करने का नहीं सोचा था. पढ़ाई के साथ-साथ मैं फैमिली को भी टाइम देता था. खेलता भी था. मेरी सलाह है कि क्वेश्चन पेपर की प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए. मॉक टेस्ट जितना दे सकते हो, दो. उससे पता चलता है कि आपकी कमी कहां है.’

यह भी पढ़ें: NEET UG का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख ने किया क्वालिफाई, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

Advertisement
पहली बार पेपर देने वालों ने किया कमाल 

NTA के मुताबिक, टॉप 138 परफॉर्मर्स में से 93 परसेंट से ज्यादा पहली बार NEET कैंडिडेट थे. उनमें से लगभग सभी की उम्र 17 से 19 साल के बीच थी. बता दें कि

  • 19 कैंडिडेट्स ने 700 से ज्यादा मार्क्स स्कोर किए.
  • 138 कैंडिडेट्स ने 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए.
  • 1,492 कैंडिडेट्स ने 650 या उससे ज्यादा नंबर पाए.
  • 10,160 कैंडिडेट्स ने 600 या उससे ज्यादा नंबर पाए.
  • 90,780 कैंडिडेट्स ने 500 या उससे ज्यादा मार्क्स पाए.
बाकी टॉप स्कोरर्स ने क्या बताया?

आर्यन और पांशुल के अलावा रैंक 4, रैंक 18 और रैंक 52 पाने वाले कैंडिडेट्स ने भी मीडिया से बात की. रैंक 4 पाने वाले आयुष भलोटिया कहते हैं,

‘मैंने 6-7 घंटे सेल्फ-स्टडी की. इसके अलावा 6 घंटे की क्लास भी थी. इंस्टाग्राम को मैंने बंद कर रखा था. हां, यूट्यूब का इस्तेमाल जरूर किया करता था. दोस्त वगैरह व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर थे ही. तो वहां उनसे बात हो ही जाती थी. लेकिन इस दौरान मैंने इंस्टाग्राम से दूरी बना कर रखी.’

NEET क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं. पुरुष कैंडिडेट्स की तुलना में महिला कैंडिडेट्स के क्वालीफाई करने की दर भी ज्यादा रही. जिन्होंने क्वालीफाई किया उन्हें बधाई और जिन्होंने नहीं किया, उन्हें भी बधाई, कोशिश करते रहें क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

वीडियो: नीट पेपर लीक पर कोहली, अक्षय और विकास दिव्यकीर्ति चुप क्यों?

Advertisement