The Lallantop

सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, डॉक्टर्स ने जताई चिंता- 'खराब हो सकते हैं ऑर्गन'

सोशल एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk के अनशन का आज 20वां दिन है. डॉक्टरों के मुताबिक, 9 किलो वजन गिरने से उनकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं और उनके जरूरी ऑर्गन्स पर भी असर पड़ सकता है.

Advertisement
post-main-image
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का अनशन 17 जुलाई को 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है, और डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए 9 किलो से अधिक वजन कम होने की पुष्टि की है।
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि में उनकी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के बीच असहमति है, जिसकी वजह से वे लगातार अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
  • हाईकोर्ट ने इस स्थिति पर दोनों सरकारों से जवाब मांगा है और सोनम वांगचुक के समर्थन में कई नेताओं और जनता द्वारा प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन का आज यानी 17 जुलाई को 20वां दिन हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. वांगचुक का चेकअप करने वाले डॉ. सतीश लांबा ने कहा कि उनका वजह 9 किलो से भी ज्यादा गिर चुका है. वो मानसिक तौर पर अलर्ट हैं, लेकिन उनकी मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं. डॉक्टर ने कहा कि उनके जरूरी ऑर्गन्स पर भी असर पड़ सकता हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें कि हाईकोर्ट ने भी सोनम वांगचुक से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हर जान कीमती है. हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों से जवाब भी मांगा है. 

Advertisement
'इरादे अब भी मजबूत'

सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका शरीर भले ही कमजोर हो रहा हो, लेकिन उनके इरादे अभी भी मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि उनकी भूख हड़ताल तब तक चलेगी, जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं. नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने समर्थकों से कहा, 

"मैं 20 जुलाई तक किसी भी तरह जिंदा रहूंगा ताकि आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं. अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा."

Advertisement

16 जुलाई को कई बड़े नेता सोनम वांगचुक से मिलने दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे थे. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जंतर-मंतर जाकर मांग रखी कि देश का शिक्षा मंत्री सोनम वांगचुक को बनाना चाहिए. वहीं, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी वांगचुक को अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि वांगचुक इतने दिनों से भूखे बैठे हैं लेकिन सरकार हिल तक नहीं रही है.

ये भी पढ़ें: वो दर्द से गुजर रहे, कोई तो सुन ले... भुवन बाम सहित कई सेलिब्रिटी सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे

पत्नी ने क्या कहा?

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो का बयान भी आया है. द हिंदू से बात करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली की गर्मी उनका शरीर तोड़ रही है. उन्होंने कहा,

“सोनम वांगचुक अभी सिर्फ नमक और पानी के सहारे हैं. दिल्ली में उन्हें भूख हड़ताल करते हुए 17 दिन हो गए हैं. लेकिन यहां की गर्मी और उमस की वजह से ये 17 दिन, लद्दाख के 34 दिनों के बराबर महसूस हो रहे हैं. लद्दाख में उनकी मांसपेशियां कभी इतनी कमजोर नहीं हुई थीं. लेकिन दिल्ली का मौसम उनके शरीर पर ज्यादा असर डाल रहा है.”

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि वांगचुक के ऑर्गन भी पर असर पड़ सकता है. इसलिए उन पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CJP और सोनम वांगचुक के संसद मार्च पर सरकार क्या करने वाली है?

Advertisement