The Lallantop

महिला ने बुक किया रैपिडो, एक्सीडेंट में दांत और हड्डियां टूटीं, शिकायत पर कंपनी क्या बोली?

कृष्णा ने आगे अपनी पोस्ट में रैपिडो कंपनी पर आरोप लगाते हुए लिखा कि इस घटना के बाद उन्होंने रैपिडो से कांटेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उनके कस्टमर सपोर्ट ने कोई मदद नहीं की. कृष्णा का आरोप है कि ऐप पर महिलाओं के लिए एक्स्ट्रा सुरक्षा का ऑप्शन था, जिसे उन्होंने सेलेक्ट किया था.

Advertisement
post-main-image
रैपिडो बाइक से ऑफिस जाती महिला का एक्सीडेंट. (फोटो- Sani Krishna)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु में महिला इंटीरियर डिजाइनर सनी कृष्णा का रैपिडो की बाइक राइड के दौरान ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और उन्हें कई सर्जरियां करानी पड़ीं।
  • सनी ने महिला सुरक्षा विकल्प चुनने के बावजूद रैपिडो से उचित सहायता न मिलने की शिकायत की, जिसके बाद उनके दोस्त की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने दोनों ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
  • रैपिडो ने सोशल मीडिया पर सनी के पोस्ट के बाद जांच की बात कही है और उचित सहायता देने के लिए समय मांगा है, जबकि मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बेंगलुरु में एक महिला इंटीरियर डिजाइनर का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. महिला के लिए रैपिडो की एक राइड काफी भयानक साबित हुई. उन्होंने अपने ऑफिस के लिए रैपिडो के ऐप से एक बाइक बुक की. रास्ते में बाइक की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. इसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई. उनके कई अंगों को नुकसान पहुंचा. दांत-हड्डियां और पसलियां टूट गईं. यहां तक कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी भी करानी पड़ी. अब महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बाइक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रैपिडो पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महिला का आरोप है कि उन्होंने शिकायत के लिए कंपनी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई खास जवाब नहीं मिला. लेकिन, अब जब पोस्ट सोशल मीडिया पर आ गई है तो कंपनी ने उस पर कमेंट किया है और मामले की जांच करने की बात कही है. 

क्या है पूरा केस?

Advertisement

महिला इंटीरियर डिजाइनर का नाम सनी कृष्णा है. कृष्णा ने बायरासंद्रा से डोमलुर में अपने ऑफिस जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 10 दिन पहले एक रैपिडो राइड के बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. रैपिडो ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने एक ट्रैक्टर से आगे निकलने की कोशिश की. इस दौरान गाड़ी फिसल गई और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गईं. कृष्णा ने आगे बताया,

मेरी पसलियों में 7 फ्रैक्चर हुए हैं और मेरी प्लीहा (Spleen) को निकालना पड़ा है. चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी. कंधा टूट गया और इस हादसे के कारण मैं पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की थेरेपी ले रही हूं. मुझे एक महीने में अपनी पसलियों के लिए एक और सर्जरी करानी पड़ सकती है.

कृष्णा ने आगे अपने पोस्ट में लिखा,

Advertisement

‘मैंने बाइक बुक करते हुए ध्यान से ‘महिला सुरक्षा’ का ऑप्शन चूज किया था. क्योंकि मेरा मानना था कि इससे मेरी यात्रा सुरक्षित हो जाएगी. लेकिन इसके बजाय मैं एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गई, जिसने मुझे बिस्तर पर ला दिया है. 

कृष्णा के मुताबिक, उस दिन के बाद उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं. उस बाइक राइड से उन्हें फ्रैक्चर, टांके, ड्रेन ट्यूब, चेहरे पर गंभीर चोटें, टूटे हुए दांत मिले हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में काफी समय लग लग सकता है. वह न तो चल सकती हैं और न ही काम कर सकती हैं. यहां तक कि बिना मदद के वह बिस्तर पर अपनी करवट भी नहीं बदल सकती हैं. कृष्णा ने आगे अपनी पोस्ट में रैपिडो कंपनी पर आरोप लगाते हुए लिखा कि इस घटना के बाद उन्होंने रैपिडो से कांटेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उनके कस्टमर सपोर्ट ने कोई मदद नहीं की. 

कृष्णा का आरोप है कि ऐप पर महिलाओं के लिए एक्स्ट्रा सुरक्षा का ऑप्शन था, जिसे उन्होंने सेलेक्ट किया था. बावजूद इसके उन्हें उस लेवल की जवाबदेही और मदद नहीं मिली, जिसकी उन्हें जरूरत थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णा के दोस्त अच्युत के शिकायत पर जीवन बीमा नगर ट्रैफिक पुलिस ने FIR दर्ज की है. ट्रैक्टर ड्राइवर परशुराम आचारी और रैपिडो ड्राइवर असिस बाग दोनों के खिलाफ BNS की धारा 125 (b) और 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने का केस दर्ज किया गया है.  

rapido
रैपिडो का जवाब.

‘दी लल्लनटॉप’ ने भी एक्सीडेंट के बाद कंपनी के जिम्मेदारियों और उनसे जुड़े नियम-कानून के बारे में जानकारी लेने के लिए रैपिडो को मेल किया. खबर लिखे जाने तक रैपिडो कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. जवाब मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा. हां, कृष्णा सनी की पोस्ट पर रैपिडो ने जो कमेंट किया है वो हम जरूर आपको बता देते हैं. रैपिडो ने लिखा है,

नमस्ते सनी. घटना के बारे में जानकर हमें बहुत दुख हुआ. हम आपकी चिंता को पूरी तरह समझते हैं। साथ ही हम इस मामले को लेकर पहले से ही आपके संपर्क में हैं.

आगे कंपनी ने रिक्वेस्ट की है कि उन्हें जांच पूरी करने के लिए कुछ समय दिया जाए ताकि कृष्णा की उचित सहायता की जा सके. 

वीडियो: सेब के बाग में छिपे 2 आतंकी, सेना का ऑपरेशन जारी

Advertisement