The Lallantop

सड़क किनारे खड़ी कार का एयरबैग फटा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

Mumbai के मीरा रोड इलाके में कार के एयरबैग खुलने से एक 25 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
मुंबई में कार एयरबैग खुलने पर युवक की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई में एक 25 वर्षीय पुरानी कार डीलर मोहित सुरेश सोनी का एयरबैग अचानक खुलने से गर्दन में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई, पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ केस दर्ज किया है।
  • मोहित कार की जांच कर रहे थे जब स्टीयरिंग व्हील में लगे एयरबैग का कैप अचानक खुलकर उन्हें चोट पहुंचाई, जिससे हादसा हुआ, पुलिस जांच में ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है।
  • पुलिस ने मृतक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित किया गया, अब मामले की जांच जारी है और मृतक के भाई ने घटना की वजह पता लगाने की अपील की है।

कार का एयरबैग अचानक खुलने से मुंबई में एक 25 साल के युवक की मौत हो गई. मृतक पुरानी कारों के डीलर थे. हादसे के दौरान वह एक पुरानी कार का टेस्ट ले रहे थे. पुलिस ने मामले में ‘एक्सीडेंटल डेथ’ का केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. इसके लिए पुलिस ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की भी मदद ले रही है. मृतक की पहचान मोहित सुरेश सोनी के तौर पर हुई है, जो मीरा रोड के टियारा हिल्स हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीदों के बयानों से ऐसा पता चलता है कि ये हादसा दोपहर में उस समय हुआ, जब वो काशिमीरा की प्लेजेंट पार्क सोसाइटी के पास से गुजर रहे थे. हादसे के समय मोहित ने कार को सड़क के किनारे रोकी थी. 

जांच के समय हादसा हुआ

पेशे से पुरानी कार डीलर होने के नाते मोहित कार लेने से पहले उसकी जांच कर रहे थे और उसी दौरान ये हादसा हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस समय मोहित कार की जांच कर रहे थे, उसी समय स्टीयरिंग व्हील में लगा एयरबैग अचानक खुल गया. एयरबैग के फूलते ही बैग का कैप मोहित की गर्दन के दाहिने हिस्से में जोर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और ब्लीडिंग होने की वजह से उनकी मौत हो गई.

Advertisement
एयरबैग क्या होता है?

एयरबैग किसी कार में लगा एक उपकरण है जो हादसे के समय एक्टिव होता है. इसमें नाइट्रोजन गैस भर जाती है और पलक झपकते ही वह पूरी तरह से फूल जाता है. इससे कार में बैठे लोगों का सिर और छाती स्टीयरिंग व्हील या डैशबोर्ड से टकराने से बचता है, जिससे चोट लगने की संभावना कम होती है. 

यही एयरबैग अचानक से खुल गया, जो मोहित के लिए जानलेवा बन गया. गर्दन में गंभीर चोट की वजह से उनकी जान चली गई. मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन मामले की सूचना काशिमीरा पुलिस स्टेशन को दी. पुलिस ने फौरन मोहित को भयंदर इलाके के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. काशिमीरा पुलिस स्टेशन ने मामले में एक्सीडेंट डेथ केस दर्ज कर लिया है.

भाई ने जांच की अपील की

मृतक के भाई कुलदीप सोनी ने पुलिस से कहा कि वह इस मामले की जांच करें. आखिर यह घटना क्यों हुई? वहीं, पुलिस केस की जांच के लिए ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की भी मदद ले रही है. ताकि घटना के असल वजहों का पता लगाया जा सके.

Advertisement

वीडियो: राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT रिपोर्ट के बाद CM Yogi किस पर भड़के?

Advertisement