The Lallantop

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पढ़ी गई 'मोदी चालीसा', वीडियो पर विवाद हुआ तो PCI ने सफाई दी

सोशल मीडिया पर दिल्ली के प्रेस क्लब का एक वीडियो वायरल है, जिसमें पीएम मोदी को भगवान राम की तरह पूजा जा रहा है और उनकी आरती की जा रही है. ये आयोजन बिहार राज्य किन्नर बोर्ड की ओर से कराया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद प्रेस क्लब ने इस पर सफाई दी है.

Advertisement
post-main-image
प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की चालीसा पढ़ी गई. (एक्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के प्रेस क्लब में 20 अगस्त को बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की चालीसा पाठ और उनके लिए भगवान राम के रूप में पूजा का आयोजन किया गया।
  • यह कार्यक्रम प्रेस क्लब की अनुमति से आयोजित नहीं था, बल्कि एक संगठन ने हॉल किराए पर लिया था, जिसके बाद क्लब ने नियम उल्लंघन पर हस्तक्षेप कर इसे रोका।
  • बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड ने पटना में मोदी के नाम पर मंदिर निर्माण की योजना बनाई है, जिसके लिए बिहार सरकार ने 5 एकड़ जमीन आवंटित की है।

दिल्ली के प्रेस क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भगवान राम’ के तौर पर पूजते और उनकी आरती उतारते दिख रहे हैं. इस दौरान मोदी चालीसा का पाठ किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना शुरू की, जिसके बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने इस पर सफाई जारी की है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के प्रेस क्लब में 20 अगस्त को राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की तरफ से मोदी चालीसा का पाठ किया गया. इस दौरान भगवान राम के रूप में पीएम मोदी का कटआउट भी लगाया गया. ये आयोजन बिहार राज्य किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने करवाया था. वे पटना में पीएम मोदी का मंदिर बनाना चाहते हैं. इसे लेकर बोर्ड के सदस्यों ने प्रेस क्लब में मोदी चालीसा पढ़ी और मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी दी.

Advertisement

प्रेस क्लब ने दी सफाई

इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि ये कार्यक्रम उनकी ओर से आयोजित नहीं किया गया था. प्रेस क्लब ने बताया, “प्रेस क्लब के कैंपस में हुए एक कार्यक्रम की फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रही है. यह साफ किया जाता है कि क्लब ने यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था. एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए हॉल किराए पर लिया था, लेकिन जब उस संगठन ने शर्तों का उल्लंघन किया, तो क्लब के अधिकारियों ने दखल दिया और कार्यक्रम को रोक दिया.”

Advertisement
press club of india
प्रेस क्लब ने कार्यक्रम को लेकर सफाई दी है. (एक्स)

ये भी पढ़ें - PM मोदी का Gen Z मिशन: प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग

बिहार में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर

बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने बताया कि बिहार के पटना में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी. बिहार सरकार की ओर से मंदिर बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी. डॉ. राजन ने बताया कि जब तक मंदिर निर्माण का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक किन्नर समुदाय के लोग हर गुरुवार को नरेंद्र मोदी की चालीसा का पाठ करेंगे. 

वीडियो: PM Modi के Office में मिली किन्नर ने 'गे-लेसबियन' पर क्या कहा?

Advertisement