बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स ने ई-रिक्शा चालकों में दहशत भर दी है. कुछ लोग इन मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा वालों को परेशान करने के लिए कर रहे हैं. BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-con जैसे ऐप के जरिये उनकी गाड़ी चलते-चलते रोकी जा रही है. मामला इतना गंभीर हो चुका है कि सीधा केंद्र सरकार को एक्शन लेना पड़ गया. खबर है कि सरकार ने गूगल और एप्पल जैसी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐप्स को अपने स्टोर से हटा दें.
अब चलते-चलते नहीं रुकेंगे ई-रिक्शा, BAT-BMS जैसे ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश
Ministry Of Electronics And Information Technology ने Google और Apple को तीन चीनी ऐप को ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है.


टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अन्य ऐप बैटरी से चलने वाले वाहनों में दखल देते हुए या उन्हें दूर से ही बंद करने में शामिल पाया गया, तो उस ऐप को भी भारत में ब्लॉक कर दिया जाएगा. मंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ऐसे कई और ऐप्स की जांच कर रही है.
ये कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है, जब चीनी ऐप्स की मदद से ई-रिक्शा रोके जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें ब्लूटूथ-इनेबल्ड बैटरी को चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित ऐप के जरिए बंद किया जा रहा है. इससे ऐसे ई-रिक्शा चलते-चलते रुक गए जिनमें इस तरह की बैटरी इंस्टॉल है.
इन वीडियो में देखा गया कि यूजर्स अपने स्मार्टफोन में मौजूद चीनी ऐप्स से ई-रिक्शा को स्कैन करते और फिर डिस्चार्ज फंक्शन पर क्लिक करके बंद कर देते.
यह भी पढ़ें: 300 से ज्यादा लग्जरी होटलों में बिना बिल भरे काटी मौज, पुलिस से बोला- ‘1990 से यही कर रहा हूं’
इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया की सरकार ने इसका संज्ञान लिया है. कृष्णन ने कहा कि कुछ ऐप्स हमारे ध्यान में आए थे और उनको ऐप से हटा दिया गया. उन्होंने आगे यह भी कहा कि सरकार इस मामले को लेकर ऐप स्टोर से बात करेगी. ताकि यह तय किया जा सके , इस तरह के ऐप्स पब्लिक डोमेन में न हों.
वीडियो: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर क्या बोल गए संतोष दुबे?


















