The Lallantop

आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में गाड़ा, 45 दिन बाद पुलिस ने फर्श तोड़कर निकाला

Agra woman murder husband: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जांच की जा रही है कि क्या मामले में और भी लोग शामिल थे.

Advertisement
post-main-image
पती-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला रूबी ने अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर शव को बाथरूम की फर्श में दबा दिया और पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद जुर्म कबूला।
  • सुरेंद्र 18 मई से लापता थे, पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जबकि परिवार ने बताया कि दोनों के बीच झगड़े और शराब पीने की आदत थी, जिससे पुलिस ने शक करना शुरू किया।
  • पुलिस ने 3 जुलाई को तलाशी में शव बरामद किया, आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा हत्या के पीछे की पूरी साजिश और सहयोगियों की भूमिका की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी. खुद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. सबसे कहती रही कि उसके पति जल्द वापस आ जाएंगे. 45 दिन तक यही चला. लेकिन 3 जुलाई को पुलिस ने घर की तलाशी ली तो लोग सकते में आ गए. घर के बाथरूम के फर्श को खोदा गया तो अंदर पति का शव बरामद हुआ.

Advertisement
पति की हत्या कर शव बाथरूम में दबाया

मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है. वो सिकंदरा थाना के रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे. उनकी दो बेटियां हैं. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पत्नी रूबी ने परिजनों और रिश्तेदारों को बताया कि सुरेंद्र 18 मई से लापता हैं. इसके बाद 26 मई को उन्होंने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी.

पुलिस ने रूबी से भी पूछताछ की. लेकिन कुछ बातें मेल नहीं खाईं. इसी बीच मृतक के भाई अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र शराब पीते थे. दोनों के बीच अक्सर झगड़े भी होते रहते थे.

Advertisement

ये जानकर पुलिस को थोड़ा शक हुआ. और 3 जुलाई को घर की तलाशी ली गई. इस बीच पुलिस टीम की नजर बाथरूम के फर्श पर पड़ी, जो बिल्कुल ताजा लग रहा था. इसके बाद रूबी से फिर सख्ती से पूछताछ की गई. इस बार उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि सुरेंद्र को उसने ही मारकर बाथरूम में गाड़ दिया था. फिर उस पर मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया था.

फर्श तोड़ा, निकला शव

जानकारी मिलने के बाद कुछ लोगों ने मिलकर फर्श तोड़ा. इस बीच खुदाई करते हुए एक शख्स आरोपी से पूछता है, “डर नहीं लग रहा था तुम्हें. अब डर नहीं लग रहा.”

जैसे ही शव का हिस्सा दिखाई देता है, तो शख्स डरते हुए कहता है, “ये कोई आदमी मरो है.” फिर वो बाहर उल्टी करने चला जाता है.

Advertisement
हत्या के पीछे की गुत्थी अभी 'राज' 

शुरुआती जांच में ये भी पता लगा कि आरोपी ने घटना से पहले ही मिस्त्री और मजदूर बुलाकर बाथरूम का काम कराने की तैयारी कर ली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पत्नी को हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

ये भी पढ़ें: छात्रा ने मॉडलिंग एजेंसी को अपनी तस्वीरें दीं, दो साल बाद एडल्ट वेबसाइट पर देखकर दंग रह गई

अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि आरोपी ने पति की हत्या क्यों की. अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश, संभावित सहयोगियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

वीडियो: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर क्या बोल गए संतोष दुबे?

Advertisement