The Lallantop

अमेजन-ओरेकल के बाद इस कंपनी ने निकाले 4800 कर्मचारी, AI सब चौपट करके मानेगा!

Microsoft job cuts: माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. बताया गया कि कंपनी कुछ वक़्त से घाटे में चल रही है और अब वो AI में निवेश करना चाहती है. इसलिए ये फैसला लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
4800 लोगों को नौकरी से निकाला. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • माइक्रोसॉफ्ट ने कुल 4,800 टेक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, जो कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स का 2.1 प्रतिशत हिस्सा है, जिसमें 1,600 कर्मचारी Xbox टीम से हैं।
  • यह छंटनी कंपनी के 2026 के पहले हिस्से में घाटे में रहने, 23 प्रतिशत शेयर गिरावट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के कारण कैश फ्लो प्रबंधन की जरूरत के चलते हो रही है।
  • छंटनी के कारण कंपनी के गेमिंग बिजनेस और सॉफ्टवेयर सेक्टर पर असर पड़ सकता है, और भविष्य में और अधिक कटौती जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

अमेजन और ओरेकल के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भी छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी 4,800 टेक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है, जो उसके कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का 2.1 फीसदी हिस्सा है. ये छंटनी ऐसे समय में हो रही है जब कंपनियां ज़्यादा से ज़्यादा AI में निवेश कर रही हैं. AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में अरबों रुपये खर्च कर रही हैं. इसलिए वर्कफोर्स कम करने की बात कही जा रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के अलावा अमेज़न और मेटा ने भी हज़ारों लोगों की नौकरी छीनी है. बताया गया कि पिछले साल AI में कंपनियों ने भर-भरकर निवेश किया है, जो 700 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है. 

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिवीज़न की नई हेड आशा शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि XBOX की टीम में कटौती की गई है. उन्होंने बताया कि 4,800 में से 1,600 कर्मचारी XBOX की टीम से हैं. उन्होंने संकेत दिया कि आगे और भी कटौती जारी रहेगी. 

Advertisement

कंपनी के शेयर गिरे

6 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया कि उसकी कंपनी 2026 के पहले हिस्से में घाटे में रही. उसके लगभग 23 फीसदी शेयर गिर गए, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. पिछली बार इतनी खराब परफॉरमेंस साल 2022 में रिकॉर्ड की गई थी. कंपनी हर साल जून के महीने में नए वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले अपने वर्कफोर्स का रिव्यू करती है. 

माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर (Microsoft Azure) अप्रैल तक OpenAI के मॉडलों का एकमात्र विक्रेता था, जिससे कंपनी को AI सेवाओं के बढ़ते उपयोग से लाभ उठाने में मदद मिली. लेकिन AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए डेटा सेंटर में निवेश करना ज़रूरी है. और ऐसे में कैश के फ्लो को मैनेज करने के लिए कंपनी ने जॉब में कटौती की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 2026 में छंटनी का तूफान, नौकरियां छीनने में अमेरिका टॉपर, भारत की रैंकिंग क्या है?

गेमिंग बिज़नेस भी खराब

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग बिज़नेस पर भी असर पड़ रहा है. बढ़ते AI टूल की वजह से बेसिक बिज़नेस टास्क आसानी से पूरे हो जा रहे हैं. जो कंपनी के सॉफ्टवेयर बिज़नेस के लिए एक खतरा हैं. इसके इतर AI डेटा सेंटर में मेमोरी चिप की डिमांड बढ़ती जा रही है, जिससे इसके दाम भी बढ़ रहे हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने आशा शर्मा ने बताया था कि कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन 3% कम हो गया है. इसलिए बिज़नेस को ‘रिसेट’ करने की ज़रूरत है. कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें पता चला कि AI में निवेश के चलते कुल 1.28 लाख टेक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया. ये 2026 के छह महीने का डेटा है जो 2025 के साल भर के डेटा को पार कर चुका है.  

वीडियो: ईरान की धमकी, गूगल, ऐपल, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट को बनाएगा निशाना

Advertisement