The Lallantop

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, घेरकर गाड़ी पर लगाया कीचड़, जूते-चप्पल फेंके

हमला तब हुआ जब ममता बनर्जी का काफिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रोक लिया. ममता बनर्जी उस समय अपनी पार्टी TMC के एक मृत कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं.

Advertisement
post-main-image
ममता बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने जूते-चप्पल फेंके (PHOTO- India Today)

पश्चिम बंगाल के हलीशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश हुई है. ये हमला तब हुआ जब ममता बनर्जी का काफिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रोक लिया. ममता बनर्जी उस समय अपनी पार्टी TMC के एक मृत कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने बनर्जी की गाड़ी को घेर लिया और विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने गाड़ी पर कीचड़ पोता और काफिले पर पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें फेंकीं.

Advertisement

नोट: यह खबर लगातार अपडेट हो रही है.

(यह भी पढ़ें: 'मैं एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा, अगर...', अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी नेताओं को बड़ी चुनौती दे डाली)

Advertisement

वीडियो: पार्टी में फूट के बाद ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका

Advertisement
Advertisement