हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नीचे की सड़क पर एक प्राइवेट बस के गिरने से बड़ा हादसा हो गया. कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं. मृतकों में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं. शनिवार, 8 अगस्त को यह प्राइवेट बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी. तभी एक मोड़ के पास बस कथित तौर पर बेकाबू होकर नीचे की सड़क पर गिर गई. बस में कुल 22 लोग सवार थे. स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर राहत कार्य में लगे हुए हैं.
हिमाचल के चंबा में पहाड़ी रास्ते से नीचे की सड़क पर जा गिरी बस, 7 लोगों की मौत
Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में बैरागढ़ से चंबा जा रही प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई. यह बस अचानक नीचे की सड़क पर गिर गई. इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

आजतक से जुड़े विशाल आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई. चुराह के विधायक हंस राज ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. छह घायलों को गंभीर चोटें आने पर पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी अस्पताल (चंबा) रेफर कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.
सूत्रों के अनुसार, पहाड़ी रास्ते के एक खतरनाक हिस्से से गुजरते समय ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल खो गया, जिससे बस नीचे की सड़क पर जा गिरी. हादसा 8 अगस्त की सुबह 7.15 बजे तीसा-बैरागढ़ रोड पर चालुज मोड़ के पास हुआ. यह 27 किलोमीटर लंबा एक खतरनाक पहाड़ी रास्ता है, जो अपने संकरे रास्तों और गहरी ढलानों के लिए जाना जाता है.
पुलिस ने बताया कि मौके पर NDRF, पुलिस, फायर सर्विस और रेवेन्यू डिपार्टमेंट की टीम मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि यात्री बस के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: खाई में गिरी बस, 16 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
PM मोदी ने दुख जतायाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की घटना पर दुख जाहिर किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से X पर लिखा,
"हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों."

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर दुख जताया है. X पर उन्होंने लिखा,
"इस दुखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुखी परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. सभी घायलों के जल्दी ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं."
सीएम सुखविंदर ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनका बेहतर इलाज कराया जाए. हिमाचल प्रदेश में 30 जून से 7 अगस्त तक चल रहे मानसून सीजन के दौरान सड़क हादसों में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है.
वीडियो: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में CRPF की बस खाई में गिरी, 3 की मौत










