The Lallantop

महुआ मोइत्रा एक्स बॉयफ्रेंड के खिलाफ फिर कोर्ट पहुंचीं, रॉटवीलर कुत्ता दिलाने की मांग की

महुआ मोइत्रा और जय अनंत देहाद्राई के बीच पालतू कुत्ते को लेकर चल रहा विवाद एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा है. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब देहाद्राई ने कैश-फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाए थे. उनका आरोप था कि संसद में सवाल पूछने के बदले महुआ ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी.

Advertisement
post-main-image
महुआ मोइत्रा कुत्ते की कस्टडी के लिए जय अनंत देहाद्राई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची हैं. (इंडिया टुडे)

दिल्ली हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर वकील जय अनंत देहाद्राई से जवाब मांगा है. महुआ ने याचिका में साकेत कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें उनके पालतू रॉटवीलर डॉग हेनरी की साझा कस्टडी देने से मना कर दिया गया था. महुआ मोइत्रा ने साकेत कोर्ट में हर महीने 10 दिन के लिए हेनरी की कस्टडी की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने 10 नवंबर 2025 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने 19 अक्टूबर को महुआ के एक्स-बॉयफ्रेंड एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी कर इस याचिका पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है. महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में तर्क दिया कि ट्रायल कोर्ट का ऑर्डर कानून और तथ्यों की कसौटी पर गलत है. उनके मुताबिक, कोर्ट ने इस बात पर विचार नहीं किया कि हेनरी उनको एक पालतू जानवर के तौर पर प्यार और देखभाल के लिए दिया गया था. और वह अधिकतर समय उनके सरकारी आवास पर ही रहता था.

महुआ मोइत्रा ने कोर्ट को बताया, 

Advertisement

हेनरी बस उसी वक्त मुझसे दूर होता था जब मैं अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के चलते शहर से बाहर रहती थी. उस वक्त वह जय अनंत देहाद्राई के पास रहता था. आपत्तिजनक ऑर्डर में यह साबित नहीं किया गया है कि प्रतिवादी (देहाद्राई) कुत्ते का मालिक है. इसमें  कुत्ते को खरीदने के लिए पेमेंट करने की वजह से देहाद्राई को गलत तरीके से मालिक मान लिया गया है. मेरी ओर से इस बात के सबूत दिए गए थे कि प्रतिवादी ने उनकी ओर से कुत्ते का पेमेंट किया था, जिसका कोर्ट की ओर से खंडन भी नहीं किया गया.

एडवोकेट देहाद्राई सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने पेश हुए. उन्होंने कहा कि इस केस को शुरुआत में ही खारिज कर देना चाहिए. अब इस केस में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. महुआ और जय अनंत देहाद्राई के बीच पालतू कुत्ते को लेकर चल रहा विवाद एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा है.  

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब देहाद्राई ने कैश-फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाए थे. उनका आरोप था कि संसद में सवाल पूछने के बदले महुआ ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर के सामने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ ने अपने लोकसभा के लॉग इन क्रेडेंशियल हीरानंदानी के साथ शेयर किए थे ताकि उनकी पसंद के सवाल के जवाब सीधे उनको मिल सकें.

Advertisement

लोकसभा की आचार समिति ने महुआ पर लगे इन आरोपों की जांच की और उन्हें लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की. इसके बाद 8 दिसंबर 2023 को महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित कर दिया गया. 

महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. उन्होंने दावा किया कि हीरानंदानी उनके दोस्त हैं और इसमें किसी तरह का कोई लेन-देन नहीं हुआ है. महुआ ने देहाद्राई और निशिकांत दुबे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था. 

हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने 2024 में उनको इस मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट का कहना था कि महुआ ने लॉग-इन क्रेडेंशियल शेयर किए थे और गिफ्ट भी लिए थे. यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है.

वीडियो: पुलिस हिरासत से निकलने के बाद महुआ मोइत्रा ने सरकार पर साधा निशाना

Advertisement